गांजा तस्करी में आरोपी गिरफ्तार: कटनी में 1 किलो से अधिक गांजा, मोटरसाइकिल जब्त – Katni News

कटनी पुलिस ने ‘नशा मुक्ति अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 274 ग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

.

सलीमानाबाद थाना प्रभारी ने रविवार शाम को इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कटनी पुलिस द्वारा अवैध गांजा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान तिहारी पुलिया के नीचे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर हाथ में सफेद थैला लिए संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। संदेह होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 1 किलो 274 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 15,000 रुपये आंकी गई है।

गांजा के साथ ही तस्करी में उपयोग की जा रही एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (क्रमांक MP21ZC5755) भी जब्त की गई। इस मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 60,000 रुपये है। इस प्रकार, पुलिस ने कुल 75,000 रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज जायसवाल (35 वर्ष) बताया, जो ग्राम धनवाही, थाना सलीमनाबाद का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी मनोज जायसवाल के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही के लिए कटनी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *