झाबुआ में इंजीनियरिंग कॉलेज को मेडिकल कॉलेज में बदलने का: अभाविप ने RGPV कुलपति का पुतला फूंका, कहा- विद्यार्थियों का होगा नुकसान – alirajpur News

झाबुआ में एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज को मेडिकल कॉलेज में बदलने के प्रस्ताव का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध किया है। RGPV के कुलपति ने कॉलेज को 60 करोड़ रुपये में मेडिकल कॉलेज के लिए देने का प्रस्ताव रखा है।

.

अभाविप मालवा प्रांत मंत्री दर्शन कहार के अनुसार, 2015 से RGPV के अंतर्गत संचालित इस कॉलेज से सैकड़ों विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। हाल ही में कॉलेज को गढ़वाड़ा में अपना भवन मिला है। मुख्यमंत्री की मंशा झाबुआ में चिकित्सा महाविद्यालय खोलने की है।

दर्शन कहार ने कहा कि वे मेडिकल कॉलेज का स्वागत करते हैं। लेकिन इंजीनियरिंग कॉलेज की जगह पर इसे खोलना उचित नहीं है। भवन इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए बना है। मेडिकल कॉलेज के लिए NMC की अलग गाइडलाइन होती है।

जिला संयोजक अजय भूरिया ने बताया कि झाबुआ जनजाति क्षेत्र है। विद्यार्थियों को इंदौर स्थानांतरित करने से उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। नगर मंत्री अमित चौहान ने चेतावनी दी कि अगर कुलपति अपना पत्र वापस नहीं लेते हैं तो अभाविप उग्र आंदोलन करेगी।

विरोध प्रदर्शन में जितेंद्र निनामा, अभिनव भारिया, नाजिम शेख, श्रेयांस सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *