Aaj Ka Singh Rashifa 09 February 2026: सिंह राशि वाले आज सोच समझकर लें फैंसले, धन हानि के योग, लव लाइफ होगी बेहतर, पढ़े राशिफल 

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 09 February 2026, आज का सिंह राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में सावधानी बरतने वाला रहेगा. चंद्रमा सिंह राशि से चौथे भाव में रहेगा, जिसका सीधा असर मन, धन और निर्णयों पर देखने को मिलेगा. ऐसे में आज किसी भी तरह के बड़े फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है.

Aaj Ka Singh Rashifa 09 February 2026, Leo Daily Horoscope: आज 9 फरवरी 2026, सोमवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज विशाखा नक्षत्र बना हुआ है और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है. खरगोन जिले के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और धर्म गुरु पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में सावधानी बरतने वाला रहेगा. चंद्रमा सिंह राशि से चौथे भाव में रहेगा, जिसका सीधा असर मन, धन और निर्णयों पर देखने को मिलेगा. ऐसे में आज किसी भी तरह के बड़े फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है.

सिंह राशि का शिक्षा और करियर राशिफल 
शिक्षा और करियर के क्षेत्र से जुड़े सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा ध्यान देना होगा और किसी भी तरह की लापरवाही से बचना जरूरी है. परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा अभ्यास करना चाहिए. शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा या निर्णय संभव है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन औसत से थोड़ा कमजोर रह सकता है. कार्यक्षेत्र में अपने काम तक सीमित रहना और बेवजह की बहस से दूर रहना ही बेहतर रहेगा.

सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी. बड़े उतार चढ़ाव की संभावना नहीं है, लेकिन मौसम बदलने की वजह से सर्दी, खांसी या जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है. ऐसे में गर्म कपड़े पहनें और खानपान पर ध्यान दें. बाहर का ठंडा भोजन करने से बचें. दिनभर थकान महसूस हो सकती है, इसलिए समय पर आराम भी जरूरी रहेगा.

सिंह राशि का व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन सावधानी मांग रहा है. व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के लेन देन में खास ध्यान रखना होगा. बिना पूरी जानकारी किसी पर भरोसा न करें. आज उधार देने या नया निवेश करने से बचना ही सही रहेगा, क्योंकि धन डूबने की आशंका बनी हुई है. कारोबार सामान्य चलेगा, न ज्यादा लाभ होगा और न ही बड़ा नुकसान, लेकिन सतर्कता जरूरी है.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध 
लव लाइफ और पारिवारिक संबंधों के मामले में आज का दिन संतुलित रहेगा. पति पत्नी और प्रेमी जोड़ों के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा. एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. परिवार में भी माहौल शांत रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए आज कोई खास संयोग नहीं बन रहा है, इसलिए उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए आज भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी रहेगा. शिवजी को जल अर्पित करें. जो जातक ज्यादा मानसिक तनाव में हैं, वे गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें, इससे मन को शांति मिलेगी और दिन बेहतर बीतेगा.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

homeastro

सिंह राशि वाले आज सोच समझकर लें फैंसले, धन हानि के योग, लव लाइफ होगी बेहतर

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *