Last Updated:
WhatsApp ने नया फीचर रोलआउट किया है जिससे यूज़र्स अपने Facebook प्रोफाइल लिंक को सीधे WhatsApp प्रोफाइल पर जोड़ सकेंगे. प्राइवेसी सेटिंग्स और वेरिफिकेशन ऑप्शन के साथ इसमें आसान कनेक्शन का तरीका मिलता है.
वॉट्सऐप ने अपने यूज़र्स के लिए एक और नया फीचर शुरू कर दिया है. अब यूज़र्स अपने Facebook प्रोफाइल लिंक को सीधे अपने WhatsApp प्रोफाइल पर जोड़ सकेंगे. इससे लोगों के लिए Meta के दोनों प्लेटफॉर्म पर कनेक्ट होना और भी आसान हो जाएगा. ये फीचर फिलहाल WhatsApp के Android बीटा वर्ज़न में कुछ टेस्टर्स के लिए रोलआउट हो रहा है. इससे पहले Instagram लिंक जोड़ने का फीचर भी जारी किया गया था.
लिंक जुड़ने के बाद वह आपके प्रोफाइल पर दिखाई देगा और दूसरे लोग उस पर क्लिक कर सीधे आपके Facebook अकाउंट पर पहुंच सकेंगे.
WhatsApp ने इस फीचर के लिए प्राइवेसी कंट्रोल भी दिया है. यूज़र तय कर सकता है कि उसका फेसबुक लिंक कौन देख सकता है. इसके लिए उन्हें Everyone, only contacts, except और Nobody ऑप्शन मिलेगा. लिंक को वेरिफाई करना पूरी तरह से ऑप्शनल है.
Photo: WABetaInfo.
अगर लिंक वेरिफाई किया गया हो, तो प्रोफाइल पर एक छोटा वेरिफिकेशन आइकन दिखेगा, जो ये दर्शाएगा कि दोनों अकाउंट एक ही व्यक्ति के हैं. अगर लिंक वेरिफाई नहीं किया गया है, तो भी वह प्रोफाइल पर सामान्य URL के रूप में दिखेगा.
बीटा टेस्टिंग और रोलआउट
ये फीचर पहले WhatsApp के बीटा वर्ज़न 2.25.26.12 में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. अब इसे पब्लिक बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. फिलहाल यह सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन आने वाले हफ्तों में इसके सभी के लिए पेश किए जाने की उम्मीद है.
क्यों है यह फीचर खास?
एक ही क्लिक में Facebook प्रोफाइल पर पहुंचने की सुविधा.
Meta प्लेटफॉर्म्स पर कनेक्शन आसान.
प्राइवेसी सेटिंग्स के ज़रिए पूरी कंट्रोल.
बिज़नेस, क्रिएटर्स और पब्लिक प्रोफाइल के लिए बढ़िया टूल.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
.