पहाड़ीखेरा–सतना मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने दो मासूमों की ली जान

Satna News: सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज रफ्तार फोर व्हीलर की ठोकर से दो मासूम बालिकाओं की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा इतन …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 10 Feb 2026 02:15:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Feb 2026 02:16:46 PM (IST)

पहाड़ीखेरा–सतना मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने दो मासूमों की ली जान

HighLights

  1. दोनों बच्चियां सड़क किनारे थीं
  2. चालक वाहन लेकर मौके से फरार
  3. सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज रफ्तार फोर व्हीलर की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दोनों बच्चियां सड़क किनारे थीं

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत बालिकाओं की पहचान पूनम दहायत (उम्र लगभग 10 वर्ष), पिता रमेश दहायत तथा मानवी (उम्र लगभग 8 वर्ष), पिता महेश दहायत के रूप में हुई है। दोनों बच्चियां सड़क किनारे थीं, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक फोर व्हीलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान

पुलिस ने पास स्थित टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दुर्घटना में शामिल फोर व्हीलर को चिन्हित कर लिया है। वाहन का पंजीयन क्रमांक MP 19 CB 6289 बताया जा रहा है। पुलिस वाहन चालक और मालिक की तलाश में जुटी हुई है।

सिंहपुर थाना प्रभारी अजय अहिरवार का कहना है कि मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *