महाकाल को चांदी की पगड़ी, मुकुट और डमरू, भक्त ने कर दिया 70 लाख का भव्य दान

Last Updated:

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक बार फिर आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला है. गुजरात के अहमदाबाद से आए श्रद्धालु महेश भाई भगवानदास ठाकुर ने भगवान महाकाल को करीब 29 किलो चांदी से बने भव्य आभूषण अर्पित किए हैं.

Zoom

महाकाल को चढ़ाए चांदी के आभूषण.

उज्जैन. उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में फिर श्रद्धा का भव्य दृश्य देखने को मिला है. एक श्रद्धालु ने भगवान को चांदी के आभूषण अर्पित किए हैं, जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है.

अहमदाबाद निवासी श्रद्धालु महेश भाई भगवानदास ठाकुर अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे. फिर विधि-विधान से दर्शन करने के बाद करीब 29 किलो चांदी से बनी श्रृंगार सामग्री मंदिर समिति को समर्पित की.

चांदी की पगड़ी समेत कई आभूषण शामिल 
मंदिर के सहायक प्रशासक एस.एन. सोनी के अनुसार, दान में प्राप्त वस्तुओं में चांदी की पगड़ी, विभिन्न प्रकार के मुकुट, मुण्डमाला, कुण्डल, डमरू, रुद्राक्ष माला, त्रिपुण्ड, चंवर सहित कई आकर्षक आभूषण शामिल हैं.

70 लाख रुपये के करीब कीमत
मंदिर के सहायक प्रशासक के अनुसार, दान की गई इन सभी सामग्रियों का कुल वजन लगभग 29 किलो 941 ग्राम बताया जा रहा है. इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है. हालांकि, चांदी की शुद्धता की जांच के बाद ही वास्तविक मूल्य तय किया जाएगा. मंदिर प्रबंध समिति ने इस पुनीत कार्य के लिए दानदाता का सम्मान भी किया. श्रद्धा और भक्ति की यह मिसाल एक बार फिर महाकाल की नगरी की आस्था को दर्शाती है.

अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने महाकाल के दर्शन किए.

अंकिता लोखंडे पहुंची बाबा के दरबार
उज्जैन प्रसिद्ध टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और अभिनेता विक्की जैन ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे द्वारा अंकिता लोखंडे एवं विक्की जैन का स्वागत एवं सत्कार किया गया

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *