विवाद सुलझाने गए पुलिसकर्मी को ईंट मारी: अशोकनगर में प्रधान आरक्षक के सिर में चोट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज – Ashoknagar News

अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा थाना क्षेत्र से पुलिसकर्मी पर हमले का मामला सामने आया है। थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय सिंह रघुवंशी रविवार शाम को ड्यूटी के दौरान घायल हो गए। आरोप है कि विवाद सुलझाने गए पुलिसकर्मी पर दो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए सिर प

.

पुलिसकर्मी से गाली गलौज भी की जानकारी के अनुसार, रविवार शाम विजयपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक विजय सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान गांव के ओमप्रकाश साहू और अमित साहू, निवासी अमोदा रोड शाढ़ौरा, ने अचानक पुलिसकर्मी को गालियां देना शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने गुस्से में एक ईंट उठाई और पुलिसकर्मी पर फेंक दी। ईंट सीधे विजय सिंह के सिर पर लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गए।

दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल पुलिसकर्मी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिसकर्मी पर हमला होने की खबर फैलते ही अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया।

शाढ़ौरा थाना पुलिस ने हमले की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ओमप्रकाश साहू और अमित साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी को चोट पहुंचाने का मामला बनाया गया है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *