सुबह चुटकी भर अलसी करेगी बड़ा काम, स्किन-हेयर से लेकर पाचन तक देगी जबरदस्त फायदा, ऐसे करें सेवन

Last Updated:

अलसी बीज के फायदे: अलसी के बीज ओमेगा-3, फाइबर और लिग्निन से भरपूर होते हैं, जो त्वचा, बाल, पाचन और रोगों से बचाव में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. दामोदर प्रसाद चतुर्वेदी के अनुसार अलसी का दूध, लड्डू या चुटकी भर बीज का सेवन नींद से लेकर सूजन, सिरदर्द, खांसी-जुकाम और कब्ज में राहत देता है. इसका लेप दर्द और सूजन कम करता है और काढ़ा खांसी-जुकाम में कारगर है. यह वजन और डायबिटीज कंट्रोल में भी मददगार है.

अलसी के बीज जितने साधारण दिखते है, उनमें उतने ही ज्यादा शरीर के लिए लाभकारी गुण पाए जाते हैं. इसके आयुर्वेदिक महत्व के बारे में वरिष्ठ वैध और सिरोही के सेवानिवृत जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. दामोदर प्रसाद चतुर्वेदी ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अलसी या तीसी के बीज में ओमेगा-3, फाइबर और लिग्निन जैसे तत्व पाए जाते है, जो शरीर में स्किन, बालों, पाचनतंत्र के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.

अलसी के लड्डू

अलसी के बीज का दूध या सुबह पानी के साथ चुटकीभर सेवन फायदेमंद होता है. इसके अलावा अलसी के लड्डू बनाकर भी सर्दियों में सेवन काफी लाभकारी माना जाता है. अलसी का कई घरेलू व्यंजनों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके बीज से रोगों की रोकथाम भी कर सकते हैं. यह एक जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है.

अलसी के बीज

जिन लोगों को नींद ना आने की तकलीफ होती है, उन्हें अलसी का सेवन करना चाहिए. अलसी को आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा सूजन या दर्द को कम करने के लिए अलसी के बीज को कूट कर पानी में मिलाकर दर्द या सूजन वाले हिस्से में लगाने से जल्द राहत मिलती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अलसी के बीज

कान की सूजन में भी अलसी का उपयोग जल्दी राहत प्रदान करता है. इसके लिए अलसी को प्याज के रस में पकाकर, छानकर एक दो बूंद कान में डालने से सूजन कम हो जाती है. जिन लोगों को अक्सर सिरदर्द की समस्या रहती है, उन्हें अलसी के बीजों को ठंडे पानी में पीसकर इसका लेप सिर पर लगाना चाहिए. इस नुस्खे से जल्द सिरदर्द से राहत मिलती है.

अलसी के बीज

मौसम के बदलाव के समय अक्सर जुकाम, खांसी की समस्या रहती है. जुकाम के लिए अलसी को धीमी आंच पर भून कर पीसने के बाद मिश्री मिलाकर गर्म पानी के साथ सुबह-शाम सेवन करने से जल्द राहत मिलती है. खांसी की समस्या में भी अलसी का काढ़ा बनाकर सुबह शाम सेवन करने से जल्द राहत मिलती है.

अलसी के बीज

अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होने ककी वजह से यह कब्ज और अपच से राहत दिलाते हैं और पाचन शक्ति को अच्छा बनाने का काम करते है. फाइबर पेट भरा हुआ महसूस करवाने से भूख कम लगती है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है. डायबिटीज मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद माने जाते है, लेकिन गंभीर रोगियों को इनका सेवन डॉक्टर या आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह के बाद ही करना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

अलसी के बीज का कमाल! स्किन, बाल और पाचन के लिए फायदेमंद, ऐसे करें सेवन

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *