Last Updated:
Mexico Blast: मेक्सिको के उत्तरी हिस्से में मौजूद सोनोरा राज्य की राजधानी हर्मोसिलो में ब्लास्ट के बाद आग लग गई. इस घटना में 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं.
मेक्सिको सिटी: उत्तरी मेक्सिको के सोनोरा राज्य की राजधानी हर्मोसिलो में एक डिपार्टमेंटल स्टोर में विस्फोट के बाद आग लग गई. हादसे में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रिपोर्ट के हवाले से बताया कि विस्फोट शहर के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग तेजी से इमारत और आस-पास के वाहनों में फैल गई, जिससे कई लोग अंदर फंस गए.
रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घटना में घायल हुए 12 लोगों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह खराब ट्रांसफार्मर से निकले धुएं को बताया जा रहा है. विस्फोट स्थानीय वाल्डोज स्टोर की एक दुकान में हुआ, जिसके बाद इमारत में आग लग गई. सोनोरा के अधिकारियों ने आतंकवादी हमले की संभावना से इनकार किया है.
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में सुपरमार्केट से धमाके के बाद उठता हुआ गहरा धुआं देखा जा सकता है. फायरफाइटर्स और पुलिस ने तुरंत ही पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए, बावजूद इसके 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.
.