एक लड़की ने 1 महीने तक नमक नहीं खाया, फिर जो हुआ सुनकर दंग रह जाएगे आप, डॉक्टर से समझें खतरे

Last Updated:

One Month Without Salt Effects on Health: अगर कोई व्यक्ति 1 महीने तक बिल्कुल नमक नहीं खाता है, तो शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है. इससे कमजोरी, लो ब्लड प्रेशर, मसल्स में ऐंठन और मेंटल प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं. डॉक्टर्स की मानें तो नमक पूरी तरह छोड़ने के बजाय कम खाएं. इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी और कोई नुकसान नहीं होगा.

ख़बरें फटाफट

नमक छोड़ने से हमारे शरीर की फंक्शनिंग बिगड़ सकती है.

Health Risks of Low Sodium in Body: आजकल फिटनेस के नाम पर कई तरह के ट्रेंड चल रहे हैं और लोग बिना सोचे-समझे इन ट्रेंड्स को फॉलो भी कर रहे हैं. एक यंग लड़की ने भी अपना वजन और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए नमक न खाने का फैसला किया और उसने पूरे 1 महीने तक नमक बिल्कुल नहीं खाया. शुरुआत में उसे लगा कि वह सही कर रही है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसके शरीर में ऐसे बदलाव होने लगे, जो बेहद खतरनाक साबित हुए. जब हालत बिगड़ी, तो डॉक्टर से संपर्क करना पड़ा और तब सामने आई ऐसी हकीकत, जिसे जानकर सभी के होश उड़ गए.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन डॉ. अमरेंद्र पाठक ने News18 को बताया कि नमक यानी सोडियम हमारे शरीर की फंक्शनिंग के लिए बहुत जरूरी है. नमक शरीर में फ्लूड बैलेंस बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. अगर लंबे समय तक नमक नहीं खाया जाए, तो शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है. मेडिकल की भाषा में इस कंडीशन को हाइपोनेट्रेमिया कहा जाता है. इसके शुरुआती लक्षणों में कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना और थकान महसूस होना शामिल है. कई बार व्यक्ति बिना ज्यादा मेहनत के भी बेहद सुस्त महसूस करने लगता है. सीवियर मामलों में नमक न खाने से मौत भी हो सकती है. इसलिए लंबे समय के लिए नमक छोड़ना ठीक नहीं है.

अगर कोई व्यक्ति 1 महीने तक नमक न खाए, तो इससे मांसपेशियों और नसों पर भी बुरा असर पड़ सकता है. सोडियम की कमी के कारण मसल क्रैम्प्स, ऐंठन और हाथ-पैरों में झुनझुनी की समस्या हो सकती है. कुछ लोगों को ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत और मानसिक भ्रम जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि सोडियम नर्व सिग्नल के लिए जरूरी होता है. ब्लड प्रेशर पर भी इसका असर दिखता है. जहां सीमित नमक ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है, वहीं बिल्कुल नमक न लेने से ब्लड प्रेशर जरूरत से ज्यादा गिर सकता है. इससे लो बीपी, बेहोशी और अचानक कमजोरी का खतरा बढ़ जाता है. खासतौर पर बुजुर्गों और पहले से बीपी की समस्या वाले लोगों के लिए यह स्थिति ज्यादा खतरनाक हो सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि नमक की कमी होने से पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है. नमक पेट में एसिड के संतुलन में मदद करता है. लंबे समय तक नमक न खाने से भूख कम लगना, मतली और पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. इसके अलावा शरीर में पानी की कमी और डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ सकता है, क्योंकि सोडियम पानी को शरीर में बनाए रखने में मदद करता है. नमक पूरी तरह छोड़ना सेहत के लिए सही नहीं है. जरूरत से ज्यादा नमक नुकसानदेह हो सकता है, लेकिन बिल्कुल नमक न लेना भी शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. सबसे बेहतर तरीका यह है कि सीमित और संतुलित मात्रा में नमक का सेवन किया जाए और किसी भी बड़े डाइट बदलाव से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर ली जाए.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

एक लड़की ने 1 महीने तक नमक नहीं खाया, फिर जो हुआ सुनकर दंग रह जाएगे आप

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *