अमेज़न की Great Republic Day Sale 2026 की शुरुआत 16 जनवरी से होने जा रही है. यह सेल हर साल की तरह इस बार भी काफी बड़ी होने वाली है, जिसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, स्पीकर्स, स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंसेज जैसी कई कैटेगरी पर आकर्षक ऑफर्स देखने को मिलेंगे. हालांकि अमेज़न ने अभी सभी डील्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन iQOO इंडिया ने अपनी कुछ स्मार्टफोन डील्स पहले ही कंफर्म कर दी हैं, जो इस सेल के दौरान उपलब्ध होंगी.
iQOO ने अपने ऑफिशियल X (पहले Twitter) अकाउंट के जरिए बताया है कि पिछले साल लॉन्च किए गए उसके कई स्मार्टफोन्स अमेज़न सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदे जा सकेंगे. इनमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला फोन है iQOO 15, जो कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है. इसे नवंबर 2025 में लॉन्च किया गया था.
iQOO 15 में 6.85 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है और इसमें 7,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 72,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान ये फोन 65,999 रुपये में उपलब्ध होगा. कंपनी के मुताबिक ये कीमत सभी टैक्स और ऑफर्स को मिलाकर है, हालांकि कुछ बैंक ऑफर्स पर यह डील निर्भर कर सकती है. ग्राहक चाहें तो नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं.
iQOO Neo 10 और दूसरे मॉडल्स पर भी छूट
इस सेल में iQOO Neo 10 पर भी अच्छी खासी कटौती देखने को मिलेगी. यह फोन मई 2025 में लॉन्च हुआ था और इसमें 6.78 इंच की 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है.
फोन में 7,000mAh की बैटरी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. सालभर में RAM की कमी और कंपोनेंट्स की कीमत बढ़ने के कारण इसकी कीमत बढ़ती रही, लेकिन सेल के दौरान यह 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा.
इसके अलावा, iQOO Neo 10R को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं iQOO Z10 की कीमत 20,499 रुपये और iQOO Z10R की कीमत 18,499 रुपये रखी गई है. बजट सेगमेंट की बात करें तो iQOO Z10x 13,499 रुपये में और iQOO Z10 Lite 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा.
अगर आप iQOO का स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेज़न की ये ग्रेट रिपब्लिक डे सेल आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है.
.