इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे बनी पॉश कॉलोनी शांति निकेतन में मंगलवार दोपहर एक कार से हादसा हो गया। सड़क पर खेल रहे एक बच्चे के ऊपर से कार के दोनों पहिए गुजर गए। घटना का बुधवार को सीसीटीवी वायरल हो गया। हादसे में कार मालिक संजय अग्रवाल ने बच्चे का बॉम्बे अस्पताल में उपचार कराया। उसके पैर में फ्रैक्चर है। वहीं, अपने ड्राइवर को खुद थाने भेजकर एफआईआर दर्ज कराई। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को एक व्यक्ति संजय अग्रवाल का ड्राइवर कार लेकर निकला था। रास्ते में दो बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान एक बच्चे के ऊपर से कार का पहिया गुजर गया। हादसे की जानकारी संजय को लगी तो उन्होंने खुद उसे अस्पताल भेजा। वहीं, उपचार कराने के बाद मामले में ड्राइवर को थाने भेजकर जानकारी दी। मंगलवार को ही इस मामले में ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर हो गई थी। देखें हादसे की 3 तस्वीरें… .