रीवा को बड़ी सौगात! रायपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू, जब टिकट बुक करेंगे, समान रहेगा रेट

Last Updated:

Rewa Raipur Flight: रीवा से रायपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है. सप्ताह में तीन दिन 72 सीटर विमान उड़ान भरेगा. भविष्य में 180 सीटर बड़े विमान के लिए रनवे विस्तार की तैयारी. इस उड़ान को लेकर एक बेहद खास ऑफर भी मिला है. जानें…

Zoom

रीवा रायपुर के बीच सीधी फ्लाइट शुरू.

Rewa News: विंध्य क्षेत्र लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है. भोपाल, दिल्ली और इंदौर के बाद अब रीवा से रायपुर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू हो गई है. इस नई सेवा से क्षेत्र को आर्थिक मजबूती मिलने के साथ-साथ पर्यटन और व्यापार को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा. यात्री अब सीधे रायपुर पहुंच सकेंगे, जिससे समय की बचत के साथ यात्रा अधिक आरामदायक और किफायती हो जाएगी.

क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होने से निवेशक भी आकर्षित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां मिलेंगी. मंगलवार को अलायंस एयर का विमान रीवा से रायपुर के लिए पहली उड़ान भरने के लिए तैयार रहा. इस ऐतिहासिक अवसर पर नागर विमानन मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने वर्चुअल तथा प्रत्यक्ष उद्बोधन में रीवा को दो बड़ी खुशखबरियां दीं. उन्होंने कहा कि यह सेवा विंध्य के लोगों के सपनों को हकीकत में बदलने वाली साबित होगी.

किसी भी समय टिकट बुक करें, रेट एक समान
आगे बताया, रीवा से रायपुर के बीच सीधी उड़ान शुरू होने के साथ ही इस रूट का किराया भी स्थिर रखा जाएगा, यानी यात्री कभी भी टिकट बुक करें, उन्हें एक समान किराया ही देना होगा. किराए में कोई उतार-चढ़ाव नहीं होगा. यह फैसला आम यात्रियों के लिए राहत भरा है, क्योंकि इससे बजट प्लानिंग आसान हो जाती है और आखिरी समय में महंगे टिकट की समस्या समाप्त हो जाएगी.

इतने दिन सीधी उड़ान
यह विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी, जिसमें 72 सीटर विमान का संचालन किया जाएगा. छोटे विमान से शुरुआत करके आगे सेवा को और विस्तार देने की योजना है. इससे नियमित यातायात सुनिश्चित होगा और अधिक से अधिक लोग लाभान्वित होंगे.

केंद्रीय मंत्री ने दी दूसरी खुशखबरी
साथ ही केंद्रीय मंत्री ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा, भविष्य में रीवा एयरपोर्ट पर 180 सीटर बड़े विमान भी उतर सकेंगे. इसके लिए रनवे विस्तार की योजना को तकनीकी स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा. यह विस्तार क्षेत्र की हवाई क्षमता को कई गुना बढ़ा देगा और बड़े पैमाने पर पर्यटकों तथा व्यापारियों को आकर्षित करेगा.

डिप्टी सीएम ने किया सफर
मंगलवार को रीवा से रायपुर की पहली उड़ान में एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने भी सफर किया. उड़ान से पहले उन्होंने कहा, नई हवाई सेवा से विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. निवेश के नए अवसर खुलेंगे और स्थानीय रोजगार बढ़ेगा. रीवा अब राष्ट्रीय हवाई नेटवर्क का अहम हिस्सा बन गया है. यह सेवा न केवल यात्री सुविधा बल्कि पूरे विंध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *