Last Updated:
सरकार ने स्पष्ट किया है कि संचार साथी ऐप अनिवार्य नहीं है. यूज़र्स इसे किसी भी समय डिलीट कर सकते हैं. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि यह ऐप पूरी तरह वैकल्पिक है.
Sanchar Saathi ऐप को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ किया है कि संचार साथी ऐप किसी भी यूज़र के लिए अनिवार्य नहीं है. ये पूरी तरह से वैकल्पिक है, और अगर कोई यूज़र इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहता, तो ऐप को अपने फोन से डिलीट भी कर सकता है.
मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह ऐप सिर्फ नागरिकों की सुरक्षा और उनके सिम कार्ड/फोन से जुड़े संभावित फ्रॉड को रोकने के लिए बनाया गया है. इसका मकसद लोगों की निजी जानकारी लेना या उनकी प्राइवेसी को प्रभावित करना नहीं है.
इस स्पष्टीकरण से साफ हो गया है कि…
- Sanchar Sathi ऐप डाउनलोड करना यूज़र की मर्जी है.
- फोन में इसे रखना या हटाना भी पूरा निर्णय यूज़र का है.
- सरकार ने इसे अनिवार्य बनाने का कोई निर्देश जारी नहीं किया है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
.