Benefits of Cinnamon: दालचीनी एक लोकप्रिय मसाला है जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी कई फायदे देता है. आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती है कि दालचीनी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बेहद कारगर है. यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. दालचीनी का नियमित सेवन शरीर में गंदे कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता है. इसके अलावा यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है. सूजन से राहत दिलाता है और मेटाबॉलिज्म को सुधारता है. रोज सुबह एक चुटकी दालचीनी पाउडर को गुनगुने पानी के साथ खाली पेट लेना फायदेमंद हो सकता है. हालांकि इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।