ठंड में मिलेगी स्वर्ग वाली फीलिंग, बस चले जाएइ छत्तीसगढ़ के इस पिकनिक स्पॉट

Last Updated:

Top picnic destination: परसाखोला झरना पिकनिक स्पॉट कोरबा के उन अनमोल स्थलों में से एक है, जो आपको प्रकृति के करीब ले जाता है. यहां स्वर्ग वाली फीलिंग आती है. पर्यटकों को खूब जमावड़ा होता है.

अगर आप इस सर्दी के मौसम में शहर की भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह पर पिकनिक मनाने का मन बना रहे हैं, तो कोरबा का परसाखोला पिकनिक स्पॉट आपकी तलाश खत्म कर सकता है. प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए यह जगह एक छिपा हुआ स्वर्ग है, जो अपनी अलौकिक सुंदरता और शांत माहौल के लिए जाना जाता है.

picnic spot

कोरबा जिला, अपनी औद्योगिक पहचान के अलावा, कई प्राकृतिक रत्नों को भी समेटे हुए है. इन्हीं में से एक है परसाखोला, जो सर्दियों में पिकनिक प्रेमियों के लिए एक पसंदीदा पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है. बाल्को क्षेत्र के शांत परिवेश में स्थित यह स्थल, प्रकृति प्रेमियों और परिवारिक पिकनिक के शौकीनों को शहर के शोरगुल से दूर एक शांत और यादगार अनुभव प्रदान करता है.

picnic spot

इस पिकनिक स्पॉट का मुख्य आकर्षण है यहां का मनोहारी झरना, जिसे परसाखोला झरना के नाम से जाना जाता है. कलकल करते झरने का निर्मल और ताज़ा पानी जब पत्थरों से टकराकर नीचे गिरता है, तो यह न केवल आंखों को सुकून देता है बल्कि कानों को भी मधुर संगीत से सराबोर कर देता है.झरने की धारा में कुछ देर बिताने का अनुभव अद्वितीय होता है, जहां आप प्रकृति की शुद्धता को महसूस कर सकते हैं. लेकिन इस सब के बीच, सावधानी बरतनी बेहद आवश्यक है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

picnic spot

परसाखोला सिर्फ एक झरना नहीं, बल्कि प्रकृति की गोद में कुछ अनमोल पल बिताने का एक पूरा अनुभव है.यहां आप अपने प्रियजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं, प्रकृति की सुंदरता को निहार सकते हैं, और शहरी तनाव को भूलकर नई ऊर्जा से भर सकते हैं.

picnic spot

पिकनिक मनाने के लिए वैसे तो बसंत या शरद ऋतु सबसे उपयुक्त मानी जाती है, जब मौसम सुहावना होता है और चारों ओर हरियाली अपने चरम पर होती है. हालांकि, कड़ाके की सर्दी से राहत पाने और धूप सेंकने के लिए भी यह एक बेहतरीन जगह है, जहां हल्की सर्द हवाओं के बीच गुनगुनी धूप का मज़ा कुछ और ही होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड में मिलेगी स्वर्ग वाली फीलिंग, बस चले जाएइ छत्तीसगढ़ के इस पिकनिक स्पॉट

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *