मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये अचूक उपाय, घर में नहीं होगी धन की कमी

मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा को अगहन पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. वैसे तो पूरे साल पड़ने वाली पूर्णिमा खास होती है. लेकिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस दिन व्रत रखने का विधान है. भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है. साथ ही चंद्रदेव की भी उपासना की जाती है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस दिन तुलसी से जुड़े खास उपाय जीवन की हर बाधा को दूर कर सकते हैं.

वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 4 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 37 मिनट से होगी वहीं 5 दिसंबर की सुबह 4 बजकर 43 मिनट पर पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी. उदया तिथि के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 4 दिसंबर को ही रहेगी इसलिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत और लक्ष्मी पूजन 4 दिसंबर को करना ही सही माना जाएगा.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा का धार्मिक महत्व 
ऐसे तो पूर्णिमा का विशेष महत्व होता ही है. यह तिथि सौभाग्य, समृद्धि और मानसिक संतुलन को बढ़ाने वाली मानी गई है. लेकिन जब पूर्णिमा मार्गशीर्ष माह में पड़ती है, तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है. इस दिन को मार्गशीर्ष पूर्णिमा कहा जाता है. मान्यता है कि इस समय चंद्रमा अपनी सम्पूर्ण 16 कलाओं के साथ प्रकट होता है, जिसके कारण उसकी दिव्य किरणें जीवन में शांति, सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली का संचार करती हैं

जरूर करे यह उपाय 
पारिवारिक तनाव – यदि घर में लगातार मतभेद, झगड़े या अशांति बनी रहती है, तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन तुलसी का नया पौधा खरीदकर उत्तर, पूर्वोत्तर या पूर्व दिशा में स्थापित करें. माना जाता है कि इन दिशाओं में तुलसी लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा स्वतः खत्म होती है और वातावरण में सौम्यता, सुख और सकारात्मकता बढ़ती है.

धन की रुकावट – यदि व्यवसाय में प्रगति नहीं हो रही या नौकरी में बार-बार बाधाएँ आ रही हों, तो तुलसी की एक छोटी टहनी को पीले कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान, जैसे दुकान, ऑफिस या तिजोरी में रख दें. यह उपाय रुकी हुई धनराशि को वापस लाने में सहायक माना जाता है और करियर में आगे बढ़ने के अवसर भी बढ़ते हैं.

आर्थिक संकट – ऐसे तो तुलसी की प्रतिदिन पूजा शुभ होती है, लेकिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दिन विशेष फल देता है. सुबह-सुबह तुलसी के 11 पत्ते तोड़ें और तोड़ने से पहले विनम्रता से तुलसी माता से क्षमा प्रार्थना करें. फिर इन पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार की चौखट पर टांग दें. यह सरल उपाय आर्थिक तंगी को दूर करने में सहायक होता है और घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बढ़ती है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *