सर्दियों में जमकर खाएं ये 3 साग, नहीं बढ़ेगा शुगर, बीपी, यूरिक एसिड! पेट और हार्ट के लिए रामबाण

Last Updated:

Benefits Of Eating Greens : सर्दियों में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए सरसों, पालक और बथुआ जैसे साग बेहद फायदेमंद हैं. ये 3 साग न केवल पाचन और इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं, बल्कि शुगर, बीपी और यूरिक एसिड जैसी समस्याओं को बढ़ने से भी रोकते हैं. पेट और हृदय के लिए ये साग सच में रामबाण साबित होते हैं.

ठंड के मौसम में शरीर को फुर्तीला और तंदुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि डाइट में ऐसी पौष्टिक चीजें शामिल की जाएं, जो न सिर्फ बाहरी तौर पर गर्माहट दें बल्कि अंदर से भी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर कई बीमारियों से बचाव कर सकें.

a

ऐसे में आज हम आपको सर्दियों के कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है. ये सुपरफूड शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और मौसम बदलने पर होने वाली कई संभावित समस्याओं से सुरक्षा प्रदान करते हैं. आयुर्वेदिक दवा सलाहकार डॉ. आशीष बताते हैं कि ठंड के मौसम में हरी सब्जियों का नियमित सेवन शरीर के लिए अत्यधिक लाभदायक माना जाता है.

s

ठंड का मौसम शुरू होते ही सब्जी मंडियों में तरह-तरह की हरी सब्जियां, साग आदि देखने को मिलने लगता है. ये साग शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं साथ ही कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. जिनके सेवन से शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है और सर्दियों मैं होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

s

सर्दियों के दिनों में मंडियों और बाजारों में मिलने वाले सरसों, बथुआ, पालक, मेथी और चने का साग इस मौसम में किसी औषधि से कम नहीं होते. इनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं.ऐसे में इन हरी सब्जियों का नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में बेहद प्रभावी साबित होता है.

s

सरसों का साग विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है. इसमें विटामिन A, C और B के साथ-साथ प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है. इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हृदय संबंधी समस्याओं के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होते हैं, जिससे यह सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली भोजन बन जाता है.

s

सरसों का साग न केवल शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, बल्कि पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है. इसके नियमित सेवन से शुगर और कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं. यही कारण है कि सर्दियों में यह डायबिटीज और कब्ज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद भोजन साबित होता है.

s

पालक में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और ओमेगा-3 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जबकि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है. पालक के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा मिलती है.

s

बथुआ का साग सर्दियों का एक बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है. औषधीय गुणों से भरपूर यह सब्जी विटामिन A, कैल्शियम और पोटेशियम का अच्छा स्रोत है. इसके नियमित सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और शरीर में यूरिक एसिड संतुलित रहता है, जिससे सर्दियों में जोड़ और मांसपेशियों के दर्द में राहत मिल सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में जमकर खाएं ये 3 साग, नहीं बढ़ेगा शुगर, बीपी, यूरिक एसिड!

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *