चेहरा या हाथ-पैर की स्किन हो गई है ड्राई, ठंड में बड़े काम के हैं ये नुस्खे

Last Updated:

Beauty Tips For winter: सर्दियों के मौसम में त्वचा का रुखा हो जाना बेहद आम है. हाथ-पैर से लेकर चेहरे की स्किन की ग्लो चली जाती है और हमारी स्किन मुरझा जाती है. लेकिन घरेलू तरीके से इस समस्या से बचा जा सकता है. ब्यूटीशियन कोमल कुमारी ने कई घरेलू नुस्खे बताए हैं.

कोमल कुमारी ने बताया कि सर्दियों में स्किन सबसे ज्यादा रात में ड्राई होती है, इसलिए सोने से पहले नारियल तेल से हल्की मालिश कर लेना सबसे सही रहता है. नारियल तेल स्किन में जल्दी अवशोषित हो जाता है और पूरी रात स्किन को मॉइस्चराइज रखता है. इसे चेहरे, हाथ और पैरों पर बराबर मात्रा में लगा लें, सुबह उठकर स्किन बिल्कुल नरम महसूस होने लगेगा.

Beauty tips, winter tips, winter health tips, beauty parler at home, ghar ka Vaidya, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

चेहरे की ड्राईनेस दूर करने के लिए हफ्ते में दो बार दूध और शहद का पैक लगा सकती हैं. कोमल ने बताया कि इसके लिए एक चम्मच कच्चे दूध में आधा चम्मच शहद मिलाकर इसे चेहरे पर लगा लें. करीब पंद्रह मिनट के बाद इसे धो लें, इससे स्किन में नमी आती है और चेहरे की रूखापन तुरंत कम होता है. यह पैक विंटर में नेचुरल ग्लो भी देता है.

Beauty tips, winter tips, winter health tips, beauty parler at home, ghar ka Vaidya, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

कोमल ने बताया कि सर्दियों में हाथ और पैरों की ड्राईनेस दूर करने के लिए ग्लिसरीन और गुलाबजल सबसे अच्छा उपाय है. दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर इसे रोज रात को सोने से पहले लगा लें. यह स्किन को मुलायम बनाता है और फटी उंगलियों या एड़ियों में भी बहुत आराम देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Beauty tips, winter tips, winter health tips, beauty parler at home, ghar ka Vaidya, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

सर्दियों में स्किन पर डेड सेल्स जल्दी जमा हो जाते हैं, इसलिए ओटमील और दूध का हल्का स्क्रब बनाकर स्नान से पहले इस्तेमाल करना बेहद फायदा पहुंचाता है. इससे स्किन साफ भी होती है और मॉइस्चर भी बनी रहती है. यह शरीर की ड्राईनेस को काफी हद तक कम करता है.

Beauty tips, winter tips, winter health tips, beauty parler at home, ghar ka Vaidya, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

कोमल ने कहा कि सर्दियों में एड़ियां फटने लगती हैं. इसलिए हल्का गुनगुना सरसों का तेल पैरों पर लगाकर 5 मिनट मालिश करें. इसके बाद सूती मोजे पहन कर रखें. इससे एड़ियां मुलायम होती हैं और फटना काफी कम हो जाता है.

Beauty tips, winter tips, winter health tips, beauty parler at home, ghar ka Vaidya, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

कोमल कुमारी ने बताया कि सर्दियों में चेहरे की रूखी और खिंची हुई स्किन के लिए दही सबसे आसान घरेलू उपाय है. इसके लिए दही में थोड़ा-सा बेसन मिलाकर फेस मास्क की तरह चेहरे पर लगा लें. इससे स्किन में तुरंत नमी आती है और ठंड की वजह से होने वाली सफेदी और लाइनें कम हो जाती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

चेहरा या हाथ-पैर की स्किन हो गई है ड्राई, ठंड में बड़े काम के हैं ये नुस्खे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *