छिंदवाड़ा के झिगरिया वाटरफॉल में दिल्ली का युवक डूबा: पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरा, रेसक्यू के 22 घंटे बाद भी पता नहीं चला – Chhindwara News

छिंदवाड़ा के तामिया थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध झिगरिया वाटरफॉल में रविवार को हुए हादसे के बाद 32 वर्षीय युवक मुकुंद शर्मा का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। रविवार को हुए हादसे के दूसरे दिन भी एनडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मि

.

दिल्ली के गाजियाबाद निवासी मुकुंद शर्मा छिंदवाड़ा अपने रिश्तेदारों के यहां आए थे। परिवार के साथ पर्यटन स्थल झिगरिया वाटरफॉल घूमने पहुंचे थे, तभी फिसलन भरी चट्टानों पर पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गए। घटना देखते ही परिजन और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

एनडीआरएफ और अफसरों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही एनडीआरएफ टीम, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सोमवार को रेस्क्यू के दूसरे दिन भी टीम ने पानी में सर्चिंग, ड्रोन स्कैनिंग और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।

अधिकारियों का कहना है कि वाटरफॉल क्षेत्र में पानी का बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने से रेस्क्यू में कठिनाइयां आ रही हैं। टीम सतर्कता के साथ लगातार ऑपरेशन जारी रखे हुए है। परिवार के सदस्यों की हालत खराब है और वे मौके पर ही युवक की सलामती की उम्मीद में बैठे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा जब तक युवक का पता नहीं चलता।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *