Share Market: भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते के आखिरी दो दिनों में गजब की तेजी देखी गई थी. इसका असर सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से सात के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर भी देखने को मिल रहा है. बीते हफ्ते इन सात कंपनियों ने मिलकर अपने मार्केट कैप में 96,200.95 करोड़ रुपये जोड़े.
पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स ने 474.75 पॉइंट्स (0.55 परसेंट) की बढ़त हासिल की थी और गुरुवार को इसने 86,055.86 के रिकॉर्ड हाई लेवल को भी टच कर लिया. इससे फ्रंटलाइन स्टॉक्स के लिए कारोबार का एक अच्छा माहौल बना, जिससे उनकी वैल्यू काफी बढ़ गई. लिहाजा, इन स्टॉक्स पर दांव लगाने वाले निवेशकों की भी चांदी रही.
एक बार फिर से टॉप पर रिलायंस
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) एक बार फिर से मार्केट की चाल का फायदा उठाते हुए खूब मुनाफा कमाया. कंपनी के मार्केट कैप में 28,282.86 करोड़ का उछाल आया. इससे इसकी कुल वैल्यूएशन अब बढ़कर 21.20 लाख करोड़ हो गई. इसके बाद बजाज फाइनेंस का नंबर रहा, जिसने अपने मार्केट कैप में 20,347.52 करोड़ रुपये जुड़े. इसकी वैन्यूएशन अब 6.45 लाख करोड़ हो गई.
बैंकिंग स्टॉक्स ने दिखाया कमाल
- HDFC बैंक के मार्केट कैप में 13,611.11 करोड़ रुपयेका उछाल आया, जिससे इसका मार्केट कैप 15.48 लाख करोड़ रुपये हो गया.
- ICICI बैंक ने भी मार्केट कैप में 13,599.62 करोड़ रुपये जोड़े. इससे इसका वैल्यूएशन भी लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का हो गया.
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी बढ़त दर्ज करते हुए मार्केट कैप में 6,415.28 करोड़ रुपये जोड़े.
- इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर ने भी बढ़त हासिल की, जिनके मार्केट कैप में क्रमश: 6,273.15 करोड़ रुपये और 7,671.41 करोड़ रुपये का उछाल आया.
मार्केट कैप के हिसाब से सेंसेक्स की 10 बड़ी कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज
- HDFC बैंक
- भारती एयरटेल
- TCS
- ICICI बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- इंफोसिस
- बजाज फाइनेंस
- हिंदुस्तान यूनिलीवर
- LIC
इन्हें हुआ नुकसान
- सबसे ज्यादा नुकसान भारती एयरटेल को हुआ, जिसे 35,239.01 करोड़ रुपये का झटका लगा.
- TCS के मार्केट कैप में भी 3,762.81 करोड़ रुपये की गिरावट आई है.
- LIC का मार्केट कैप भी 4,996.75 करोड़ रुपये कम हुआ है.
ये भी पढ़ें:
.