दिसंबर बैंक छुट्टियां: क्रिसमस के साथ रहेगी सर्दी की लंबी छुट्टी, लेनदेन के लिए मिलेंगे बस इतने दिन

December Bank Holidays: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही छुट्टियों की शुरुआत हो रही है. ऐसे में 7 दिसंबर, रविवार को वीकेंड पर बैंक बंद रहने वाले हैं. इसके बाद 13 दिसंबर शनिवार और 14 दिसंबर रविवार को भी बैंक हॉलिडे रहने वाला है. यदि आपको बैंक से संबंधित कोई काम है, तो दिसंबर में भी जमकर छुट्टियों का दौर देखा जाएगा. अलग-अलग राज्यों में करीब 6 दिन तक बैंक बंद रहेंगे.

बता दें, दिसंबर में बैंक के अलावा स्कूलों की भी छुट्टी रहने वाली है. इसमें मुख्य रूप से सर्दी की छुट्टियां शामिल हैं, जो भी माह के आखिरी सप्ताह में देखने को मिलेगी. क्रिसमस से पहले ही छुट्टियों का दौर शुरू हो जाएगा, जिसमें लगभग चार दिन सप्ताह के छुट्टियों में बीतने वाले हैं. इसके लिए जरूरी है कि आप ध्यान रखें कि कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे.

ग्राहकों के पास दिसंबर में बैंकों से लेनदेन के लिए केवल 25 दिन मिलेंगे. वहीं, 6 दिन बैंक बंद भी रहेंगे. हालांकि, उपभोक्ता ऑनलाइन सेवा का उपयोग कभी भी कर सकते हैं. बता दें, छुट्टियों के दिनों में बैंक की ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन ATM, UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी. साथ ही चेक जमा करने या नकद निकालने जैसे जरूरी कामों को छुट्टियों से पहले ही निपटा लें.

दिसंबर में 6 दिन बंद रहेंगे बैंक
दिसंबर महीने में 4 रविवार पड़ने वाले हैं, जिसमें 7, 14, 21 और 28 दिसंबर को रविवार की छुट्टी मिलेगी. वहीं, इसके अलावा 13 और 27 दिसंबर को दूसरा व चौथा शनिवार है, जिसमें कुछ जगहों पर आधे दिन की और कुछ जगहों पर पूरे दिन की छुट्टी मिलने वाली है. कुल मिलाकर शनिवार और रविवार में 6 दिन की छुट्टी मिलेगी. मध्य प्रदेश में 31 दिन में से 6 दिन बैंक बंद रहेंगे. बैंकों की ये छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार तय होती हैं.

इन दिनों में स्कूलों की होगी छुट्टी
– 23 दिसंबर (मंगलवार) को देश के कई राज्यों के साथ ही मध्य प्रदेश के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां शुरू होने की उम्मीद है. राज्य और निजी स्कूल अक्सर 24 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच सर्दी की छुट्टियां देते हैं.
– 25 दिसंबर (गुरुवार) को क्रिसमस के अवसर पर सभी विद्यालयों (राज्य/सीबीएसई/आईसीएसई) में अनिवार्य सार्वजनिक अवकाश रहेगा.
– 31 दिसंबर (बुधवार) को कई स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश की अवधि समाप्त हो जाती है. हालांकि, इस दिन साल का आखिरी दिन होने के साथ ही सभी स्कूल बंद रहते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *