जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ने सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी: नई 100 बिस्तर वाली बिल्डिंग अक्टूबर तक तैयार करने के निर्देश – Tikamgarh News

जिला अस्पताल के बाहर कचरे के ढेर की कलेक्टर ने फोटो ली।

टीकमगढ़ जिला अस्पताल का कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने आज रविवार को जांच की। उन्होंने एसएनसीयू वार्ड का जायजा लिया। वहां भर्ती नवजात शिशुओं के परिजनों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

.

बिल्डिंग में ओपीडी शुरू करने के दिए निर्देश

अस्पताल में कचरे का ढेर देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने अपने मोबाइल से फोटो खींचकर नगर पालिका के सीएमओ को भेजी। कलेक्टर ने सिविल सर्जन डॉक्टर अमित शुक्ला को नई बिल्डिंग में ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने 100 बिस्तरीय नई बिल्डिंग का भी जायजा लिया। पोस्टमार्टम हाउस के पास की स्थिति देखकर उन्होंने जानकारी ली। भवन के सामने बने बाह्य रोगी विभाग का भी निरीक्षण किया।

हॉल में पानी आने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

छत पर शेड की अनुचित व्यवस्था के कारण हॉल में पानी आने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इसे सबसे पहले दुरुस्त कराना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर पानी गिरेगा तो नीचे कोई नहीं बैठ पाएगा।

कलेक्टर ने जिला अस्पताल में व्याप्त अनयिमतताओं को सुधारने के निर्देश दिए हैं।

पर्चा बनाने वाले केबिन का एरिया दुरुस्त करने की अपील

कलेक्टर ने पर्चा बनाने वाले केबिन का एरिया छोटा होने पर भी उन्होंने इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सभी व्यवस्थाएं ठीक नहीं होंगी, मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने अक्टूबर तक नई बिल्डिंग को पूरी तरह से तैयार करने का निर्देश दिया। इसके लिए एक चार्जशीट तैयार करने को कहा, जिसमें यह जानकारी हो कि सभी काम कब-कब पूरे होंगे।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर अमित शुक्ला, अस्पताल प्रबंधक अंकुर साहू सहित अस्पताल के अन्य डॉक्टर और स्टाफ मौजूद रहे।

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *