तेजी से बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल..! अगर डायबिटीज के मरीज खाएंगे ये चीजें, जानिए अनकंट्रोल होने से कैसे बचाएं

Food increase Blood Sugar level: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे रही है. डायबिटीज ऐसी ही बीमारियों में से एक है. क्रोनिक बीमारियों में सबसे खतरनाक है डायबिटीज की बीमारी. कहने का मतलब, डायबिटीज कई अन्य बीमारियों को पनपने का मौका देती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक विश्व में करीब 42.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं. इसके साथ ही करीब 15 लाख लोगों की मौत हर साल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से डायबिटीज के कारण होती है. बता दें कि, डायबिटीज की बीमारी में इंसुलिन हार्मोन शुगर या कार्बोहाइड्रेट का अवशोषण नहीं कर पाता है. इसलिए खून में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है. बढ़ा हुआ ब्लड शुगर हार्ट, किडनी, लंग्स और आंख सहित शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाता है. इसलिए डायबिटीज से पीड़ितों को अपने खानपान पर जरूर ध्यान देना चाहिए. लेकिन, कई बार हम ऐसा खा लेते हैं, जिससे शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है. अब सवाल है कि, कौन सी चीजें शुगर लेवल बढ़ाती हैं? डायबिटीज में क्या नहीं खाना चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में-

इन फूड्स को खाने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर

प्रोसेस्ड फूड और रेड मीट: अमेरिकन मेडिकल ग्रुप की वेबसाइट डीएमजीके मुताबिक, डायबिटीज मरीजों के लिए रेड मीट और प्रोसेस्ड फूड दुश्मन से कम नहीं है. प्रोसेस्ड मीट जैसे- हॉट डॉग, बेकन, हेमबर्गर, पाई, सलामी आदि मीटों में सोडियम और नाइट्राइट की मात्रा अधिक होती है. यह टाइप 2 डायबिटीज और दिल के रोगों का भी खतरा बढ़ाती है. रोजाना तीन औंस रेड मीट का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 19 प्रतिशत तक बढ़ जाता है. जिस खाद्य पदार्थ को ज्यादा दिनों तक चलाने के लिए इनमें केमिकल मिलाया जाता है, उसे प्रोसेस्ड फूड कहते हैं. चिप्स, चीज, ब्रेकफास्ट सिरएल्स, टींड वेजिटेबल, स्नेक्स, क्रिस्प, सॉसेज, पेस्ट्री, माइक्रोवेव मील्स, केक, बिस्कुट, सॉ़फ्ट ड्रिक आदि प्रोसेस्ड फूड है.

प्रोसेस्ड चीनी युक्त फूड: जिन फूड में चीनी या कार्बोहाइड्रेट का यूज अधिक होता है, उनसे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. जैसे- ब्रेड, मफिन, केक, क्रैकर्स, पास्ता जैसी चीजों में बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैवी कार्बोहाइड्रेट फूड्स टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों की परेशानी को 21 फीसदी तक बढ़ा देते हैं. सफेद आटे, सफेद चीनी और सफेद चावल से बने फूड हैवी कार्बोहाइड्रेट फूड्स के उदाहरण हैं.

सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन: आजकल युवाओं में सॉफ्ट डिंक्स का चलन तेजी से बढ़ा है. लेकिन, आपको बता दें कि, सॉफ्ट डिंक्स के कई नुकसान हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना सिर्फ दो बार सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम 26 फीसदी तक बढ़ सकता हैं. सोडा, मीठी चाय का सेवन, फलों के जूस और नींबू पानी का अधिक सेवन करने से ब्लड शुग तेजी से बढ़ता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *