इस संडे घर पर बनाएं दुनियाभर में मशहूर बिहार का चंपारण मटन, फटाफट नोट करें रेसिपी, तारीफ करते नहीं थकेंगे दोस्त

वीकेंड आते ही ऑफिस में हर कोई बस एक ही सवाल करता है, और वीकेंड का क्या प्लान है? तो इस बार आपके विकेंड को धमाकेदार बनाने के लिए यहां आज हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जिसे खाने के बाद सिर्फ वाह…वाह…! ही निकलेगा. इस बात की भी गारंटी है कि अगर इस रेसिपी को आपने अपने दोस्तों को बनाकर खिला दिया तो हर वीकेंड आपको इसे बनाना पड़ेगा.

अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो बिहारी स्टाइल चंपारण मटन आपके संडे का मजा दोगुना बढ़ा देगी. इसे बनाने से लेकर खाने तक एक-एक स्टेप में आप स्वाद को महसूस कर सकते हैं. तो चलिए फिर बिना देरी किए इस रेसिपी को फटाफट जानते हैं-

चंपारण मटन बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

500 ग्राम मटन
300 ग्राम प्याज
2 साबुत लहसुन
3 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
नमक स्वाद के अनुसार
2  चम्मच- धनिया पाउडर, हल्दी, मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर
1 चम्मच साबुत गरम मसाला
1 कप सरसों तेल
1/2 चम्मच सौंफ पाउडर
1 चम्मच दालचीनी
2 तेजपत्ता
1/2 चम्मच जीरा, काली मिर्च, लौंग, धनिया पत्ता
1/2 कप दही

चंपारण मटन करी बनाने की रेसिपी

चंपारण मटन करी का स्वाद सबसे ज्यादा मिट्टी के बर्तन में बनाने पर आता है.लेकिन इसे आप नॉर्मल कढ़ाई में भी बना सकते हैं. तो सबसे पहले आपको मटन को अच्छी तरह से धोकर रख लें. अब कढ़ाई में तेल डालें. तेल गर्म होने पर इसमें जीरा, तेजपत्ता, प्याज, गरम मसाला, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर हल्का लाल होने तक पकाएं. फिर इसके बाद मटन को हल्दी और बाकी बचे मसाले के साथ पकाएं. 15 बाद मटन में दही, काली मिर्च, गरम मसाला, और लौंग डालकर इसे ढक कर छोड़ दें. 20 मिनट तक इसे पकने और फिर गैस बंद करके ऊपर से हरी धनिया डालकर कर कुछ देर के लिए छोड़ दें. अब इसे आप चावल या रोटी के साथ खाएं.

ये तरीका भी कर सकते हैं ट्राई

अगर आपके पास मिट्टी की छोटी हांडी हो तो आप सभी मसाले को मटन के साथ मिक्स करके एक साथ हांडी में डालकर धीमी आंच पर पका सकते हैं. इसके लिए हांडी को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें. फिर हांडी में मेरीनेट किए मटन को भरे और ऊपर से सरसों तेल डाल दें.  हांडी पर ढक्कन रखकर इसे आटे के लोई से अच्छी तरह से पैक कर दें.  30-45 मिनट बाद गैस बंद कर दें. जब हांडी हल्का ठंडा हो जाए तो इसे खोलें और गरमागरम मटन करी को चावल या रोटी के साथ खाएं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *