MP News LIVE 29 नवंबर: प्रदेश में SIR की प्रक्रिया तेज: आज और कल बड़े स्तर पर शिविर

Last Updated:

MP Live News: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP Live: एमपी में जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर अब आज और कल सभी पोलिंग बूथों पर बड़े स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं. दिन में आयोजित इन शिविरों में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहकर नई प्रविष्टियों व सुधार वाले फॉर्म का क्रॉस-वेरीफिकेशन करेंगे. भोपाल में अब तक 12 लाख से अधिक फॉर्म डिजिटल किए जा चुके हैं, जबकि अगले दो दिनों में 9 लाख फॉर्म और डिजिटल करने का लक्ष्य है. बीएलओ को फॉर्म भरने और 2003 की वोटर लिस्ट में नाम सर्च करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

November 29, 202508:55 IST

मुरैना में लेनदेन के विवाद में दूधिया को गोली मारी, गंभीर

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद के बीच एक दूधिया को गोली मार दी गई. उदय नामक दूधिया के पेट में गोली धंस गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

November 29, 202508:34 IST

BBA छात्रा ने फांसी लगाई! पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र की पुरोहित गली में 22 वर्षीय BBA छात्रा वैशाली चौहान नकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह ग्वालियर के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. देखा तो छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतका के पिता सीआरपीएफ कैंप में तैनात हैं. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.

November 29, 202508:31 IST

स्टेशन पर गिरा 5 लाख का पर्स, पुलिस ने 2 घंटे में लौटाया

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर महिला का कीमती सामान गिरने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सिर्फ 2 घंटे में पर्स खोजकर वापस लौटा दिया. बिरला नगर निवासी आरती चौरसिया महोबा से शादी में शामिल होकर ग्वालियर लौट रही थीं, तभी उनका पर्स स्टेशन पर गिर गया. पर्स में 5 लाख के जेवर, 15 हजार नकद और मोबाइल रखा था. यह पर्स रेलवे के लोडिंग चालक को मिला, जिसने पुलिस को सूचना दी.

November 29, 202508:30 IST

भोपाल में आज 25 इलाकों में बिजली कटौती, 5–6 घंटे सप्लाई रहेगी बंद

राजधानी के करीब 25 इलाकों में आज बिजली कटौती होगी. मेंटेनेंस कार्य के चलते कई जगहों पर 5 से 6 घंटे तक सप्लाई बाधित रहेगी. सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कांकरिया और इनायतपुर क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी. वहीं सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक अब्बास नगर, माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, मानसरोवर कॉम्प्लेक्स, जीआरपी कॉलेज, शांति नगर, अंकुर कॉम्प्लेक्स और 7 नंबर बस स्टॉप इलाके में कटौती की गई है. इसी समयावधि में सीहोर नाका, फाटक रोड, नगर निगम कॉम्प्लेक्स, सेवा सदन, टी वार्ड, संतजी कुटिया, ओम नगर, सावन नगर, हलालपुर बस स्टैंड, बैरागढ़ रोड, आरके रेजीडेंसी और सिटी वॉक क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी. सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक गनगौर की बावड़ी और ओल्ड नाका काजी कैंप इलाके में सप्लाई गुल रहेगी.

homemadhya-pradesh

MP LIVE: प्रदेश में SIR की प्रक्रिया तेज: आज और कल लगेंगे बड़े स्तर पर शिविर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *