एकजुट परिवार की मिसाल! ठेले से शुरू हुआ संघर्ष, अब रोजाना 1000 से ज्यादा बर्गर बेचता है कोटा का साई बर्गर

Last Updated:

कोटा का “साई बर्गर” आज संघर्ष, मेहनत और परिवार की एकजुटता की मिसाल बन चुका है. पिता के देहांत के बाद बड़े भाई बंटी ने 2005 में एक छोटा ठेला लगाकर परिवार की जिम्मेदारी उठाई. मां ने हर कदम पर साथ दिया और 10 साल का छोटा भाई रोहित भी स्कूल के बाद ठेले पर हाथ बंटाता था. आज स्टेशन के पास उनका बर्गर पॉइंट एक दिन में 1000 से ज्यादा बर्गर बेचता है. सस्ते दाम, देसी स्वाद और कड़ी मेहनत ने उन्हें कोटा की नई पहचान बना दिया है.

देवेंद्र सेन/कोटा. राजस्थान के कोटा शहर में एक युवा उद्यमी इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है. फास्ट फूड की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच इस युवक ने अपने परिवार के साथ मिलकर ऐसा बिज़नेस मॉडल खड़ा किया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और प्रेरित भी. एक दिन में 1000 से ज्यादा बर्गर बेचने वाला यह परिवार अब कोटा की पहचान बनता जा रहा है. यह कहानी है “साई बर्गर” की एक ठेले से शुरू हुआ ऐसा सफर, जिसमें मेहनत, संघर्ष और परिवार की एकजुटता हर बर्गर के स्वाद में घुली मिलती है.

सफलता का यह अध्याय शुरू होता है बड़े भाई बंटी से. पिता के न रहने पर घर की सारी ज़िम्मेदारी उन पर आ गई. मां और छोटे भाई-बहनों का भविष्य संभालने के लिए उन्होंने 2005 में एक छोटा-सा ठेला लगाया. उनके पास न पैसा था, न साधन, लेकिन विश्वास अटूट था कि मेहनत ही भाग्य बदल सकती है. बंटी की मां हर कदम पर साथ रही. सुबह से रात तक सब्जियां काटना, मसाले तैयार करना और ठेले की देखभाल उन्होंने सब संभाला.

परिवार के  लिए आसान नहीं था संघर्ष

घर की मुश्किलों के बीच रोहित, जो तब सिर्फ 10 साल का था, भी भाई के साथ ठेले पर काम करने लगा. स्कूल से लौटकर वह बन सेकता, पैकिंग करता और ग्राहकों से ऑर्डर लेता. आज वही रोहित अपने भाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साई बर्गर को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है. संघर्ष आसान नहीं था. कभी प्रशासन की कार्रवाई से ठेला हटवा दिया जाता, कभी पुलिस परेशान करती. लेकिन यह परिवार टूटना जानता ही नहीं. हर मुश्किल के बाद वे पहले से ज्यादा मज़बूती से खड़े हुए और ठेला फिर से सजाया.

पूरे शहर में फैलाना चाहते हैं साई बर्गर की फ्रैंचाइजी

आज कोटा स्टेशन के पास उनके बर्गर पॉइंट पर सुबह से रात तक भीड़ लगी रहती है. ऑर्डर लगातार चलते रहते हैं. फुर्सत नाम की चीज नहीं, लेकिन गर्व है कि लोगों को उनका स्वाद पसंद आ रहा है. सिर्फ 30 रुपए से शुरू होने वाला बर्गर और 6-7 वैरायटी, तवे की आवाज, गरम बन की खुशबू और मसालों का अनोखा मेल हर ग्राहक को खींच लाता है. अब बड़े भाई बंटी का सपना है कि साई बर्गर की फ्रैंचाइज़ी पूरे शहर में फैलाना. इस परिवार ने साबित कर दिया है कि मेहनत, साथ और हिम्मत हो तो सड़क किनारे लगा ठेला भी शहर की नई पहचान बन सकता है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

homebusiness

ठेले से शुरू हुआ संघर्ष, रोजाना 1000 से ज्यादा बर्गर की सेल, कमाई भी जबरदस्त

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *