थोड़ी सी गर्म शकरकंदी, ऊपर से नींबू का रस, शेफ के किचन से सीधे आपके लिए स्वीट पोटेटो चाट की रेसिपी, करें ट्राई

Last Updated:

SWEET POTATO CHAAT: ठंड के मौसम में मिलने वाला स्वीट पोटेटो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. वैसे तो आप इसे आग में भूनकर भी नमक के साथ खा सकते हैं. लेकिन अगर आप को चटपटा खाना पसंद है, तो शकरकंदी चाट की ये रेसिपी जरूर एक बार ट्राई करिए. एक बार बनाने के बाद बार-बार खाने का मन करेगा.

ठंड के मौसम में रास्ते पर कई जगह आपको आग पर भुने शकरकंद स्टॉल नजर आ जाएंगे. शकरकंद को स्वीट पोटेटो भी कहा जाता है. ये आलू की तरह ही जड़ में उगता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. खासतौर पर ठंड के मौसम में इसे खाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमारियां जल्दी नहीं पकड़ती है.

लेकिन शकरकंद को खाएं कैसे? इसे आप आग पर सादा भूनकर भी खा सकते हैं. यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके चटपटा हेल्दी चाट भी बना सकते हैं. जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने शकरकंदी का चटपटा चाट. इसकी रेसिपी शेफ भूपी जिनके 2 मिलियन फॉलोवर्स हैं, ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. तो अब सोचिए मत तुरंत इसे कर लीजिए और पहली फुर्सत में मार्केट से शकरकंद लाकर ये रेसिपी ट्राई कर लीजिए.

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *