Last Updated:
Health Tips: आयुर्वेदाचार्य डॉ. शोभलाल ओदीच्या के अनुसार, अदरक का सेवन पीरियड्स की देरी और हार्मोनल असंतुलन को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है. अदरक की गर्म प्रकृति नसों में रक्त संचार बढ़ाकर गर्भाशय की मांसपेशियों को सक्रिय करता है, जिससे मासिक चक्र नियमित होता है. 1 इंच अदरक को उबाल कर उसका काढ़ा ग्रुपदार रोजाना सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले लेने पर लाभ मिलता है. हालांकि, गर्म प्रकृति वाली महिलाएं, प्रेग्नेंट या अल्सर रोगी इसे बिना चिकित्सक की सलाह से न लें.
महिलाओं में पीरियड्स की अनियमितता और हार्मोनल बदलाव की समस्या आज तेजी से बढ़ रही है. कम उम्र की लड़कियों से लेकर शादीशुदा महिलाएं भी इस परेशानी से गुजर रही हैं. इस बीच आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति एक बार फिर कारगर साबित हो रही है.

आयुर्वेदाचार्य डॉ. शोभलाल ओदीच्या ने बताया कि अदरक का एक छोटा टुकड़ा या उसका काढ़ा पीरियड्स की देरी की समस्या में आश्चर्यजनक रूप से मदद कर सकता है.

डॉ. ओदीच्या के अनुसार, अदरक में प्राकृतिक गर्मी होती है, जो शरीर के अंदरूनी अंगों, खासतौर से यूटेरस की नसों में संचार को तेज करती है. इससे गर्भाशय की मांसपेशियों में संकुचन होता है और पीरियड्स शुरू होने की प्रक्रिया सक्रिय होती है. उन्होंने बताया कि अदरक हार्मोनल बैलेंस को भी सुधारता है, जिससे पीरियड्स चक्र नियमित होने लगता है.

डॉ. ओदीच्या ने बताया कि अदरक का 1 इंच टुकड़ा लें, उसे कूटकर एक कप पानी में उबालें. जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर थोड़ा शहद मिलाकर पिएं. यह काढ़ा दिन में दो बार सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले लेने से लाभ होता है. इस प्रक्रिया को पीरियड्स शुरू होने तक दोहराया जा सकता है.

उन्होंने यह भी चेताया कि अदरक का अत्यधिक सेवन हानिकारक हो सकता है. गर्म प्रकृति वाली महिलाओं, प्रेग्नेंट महिलाओं या जिन्हें एसिडिटी या अल्सर की समस्या हो, उन्हें यह उपाय डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए.

आजकल की बदलती जीवनशैली, नींद की कमी, प्रोसेस्ड फूड का सेवन और तनाव महिलाओं के हार्मोनल सिस्टम को प्रभावित कर रहे हैं. ऐसे में अदरक जैसे घरेलू उपाय न सिर्फ प्राकृतिक हैं, बल्कि लंबे समय तक शरीर के संतुलन को भी बनाए रखते हैं. डॉ. ओदीच्या का कहना है कि आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां यदि सही मात्रा में और समय पर ली जाएं तो बिना दवा के भी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है.
.