दादी-नानी के देसी नुस्खे, पेट दर्द और अपच से तुरंत राहत दिलाए, ऐसे करें सेवन

Last Updated:

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट दर्द आम समस्या बन गई है. अनियमित दिनचर्या, बाहर का खाना, तनाव और पानी की कमी के कारण अक्सर पेट में ऐंठन, जलन या भारीपन महसूस होता है. ऐसे हल्के दर्द में दवाओं के बजाय घरेलू नुस्खे यानी दादी-नानी के उपाय असरदार, सुरक्षित और रामबाण साबित हो सकते हैं.

हींग का सेवन पेट दर्द का एक सबसे पुराना और कारगर देसी उपाय है. एक चुटकी हींग को गर्म पानी में घोलकर पीने से गैस, पेट फूलना और अपच से होने वाली तकलीफ कम हो जाती है. हींग में सूजन घटाने वाले गुण भी पाए जाते हैं, जो आंतों को बहुत आराम देते हैं.

अदरक

अदरक को पाचन तंत्र का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है. अदरक की चाय या अदरक के रस को शहद के साथ लेने से पाचन सक्रिय होता है और पेट दर्द में कमी आती है. अदरक की गर्म तासीर पेट में जमा गैस को बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकती है.

पुदीना

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी ने कहा कि पुदीना पेट दर्द से तुरंत राहत देने में सहायता प्रदान कर सकता है. पुदीने के पत्तों का रस या पुदीना चाय गैस और अपच को दूर करती है. इसमें मेंथॉल पाए जाते हैं, जो पेट को ठंडक, आंतों को आराम और मरोड़ को कम करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जीरा पानी

जीरा पानी पीढ़ियों से परंपरागत रूप से घरों में पेट दर्द का भरोसेमंद उपाय रहा है. एक चम्मच जीरा उबालकर उसका गुनगुना पानी पीने से एसिडिटी, खट्टी डकार और अपच की समस्या में राहत मिलती है. यह पाचन तंत्र को सक्रिय कर पेट को हल्का करता है.

कब्ज में इसबगोल और गर्म

अगर पेट दर्द की वजह कब्ज है, तो इसबगोल की भूसी एक रामबाण इलाज साबित हो सकती है. इसे गुनगुने पानी या दूध के साथ लेने पर कब्ज दूर होती है. इसबगोल के अलावा दिनभर हल्का गर्म पानी पीते रहने से भी पाचन क्रिया बेहतर और दर्द कम होता है.

सौंफ और हल्दी

गांव देहात में पेट दर्द होने पर दादी-नानी सौंफ और मिश्री खिलाती थीं, जिससे पाचन क्रिया सुचारू रूप से काम करने लगती है और गैस भी नहीं बनती. हल्दी वाला दूध आंतों को संक्रमण से बचाता है और सूजन कम करने में मदद करता है, जिससे पेट दर्द से राहत मिलती है.

डॉक्टर से संपर्क जरूरी

उन्होंने आगे कहा कि उक्त घरेलू उपाय सामान्य दर्द, गैस और अपच में मदद करते हैं, लेकिन अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे या बहुत तीव्र हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. शुरुआती पेट दर्द में ये देसी नुस्खे न केवल राहत देते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं. हींग, अदरक, पुदीना, जीरा और सौंफ जैसे मसाले भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ एक लाभकारी प्राकृतिक औषधि भी हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दादी-नानी के देसी नुस्खे, पेट दर्द और अपच से तुरंत राहत दिलाए, ऐसे करें सेवन

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *