ग्वालियर में हिट एंड रन, मां-बेटे की मौत: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; हादसे में मौके पर ही दम तोड़ा – Gwalior News

ग्वालियर में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसा पुरानी छावनी स्थित निरावली पॉइंट पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना

.

जानकारी के मुताबिक, मोती झील क्षेत्र निवासी चमेली बघेल (45), पत्नी अतर सिंह बघेल, अपने बेटे धर्मेंद्र बघेल (27) के साथ शुक्रवार दोपहर एक कार्यक्रम में शामिल होकर कैलारस (मुरैना) से लौट रही थीं। दोनों जैसे ही निरावली पॉइंट के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही मां-बेटा बाइक सहित सड़क पर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

डंपर और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *