MP News Live 28 November 2025: सिवनी के घंसौर स्थित आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास शिकारा से एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है. छात्र अरुण मरावी पिछले 5 दिनों से गायब है. अरुण को 23 तारीख को आखिरी बार छात्रावास में देखा गया था. चौंकाने वाली बात यह है कि छात्रावास अधीक्षक रम्मूलाल पंद्रे को तीन दिन तक छात्र के गायब होने की जानकारी ही नहीं थी, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाती है. देर से सूचना मिलने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर शीतल पाटले ने तुरंत संज्ञान लिया और असिस्टेंट कमिश्नर लालजी राम मीणा, BDO प्रसन्न दीक्षित, पुलिस बल सहित टीम को छात्रावास भेजा. प्रारंभिक जांच में अधीक्षक और चपरासी की लापरवाही स्पष्ट सामने आई है. पुलिस कई स्थानों पर खोज अभियान चला रही है.
November 28, 202515:35 IST
रतलाम में बड़ा हादसा! आठवीं के छात्र ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग
रतलाम में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि बच्चे ने सोशल मीडिया पर कोई स्टोरी अपलोड की थी, जिसको लेकर स्कूल ने उसके पैरेंट्स को पूछताछ के लिए बुलाया था. बातचीत के दौरान माहौल गर्म हो गया और बच्चा अचानक घबराकर दौड़ा और दूसरी मंजिल से कूद गया. फिलहाल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई.
November 28, 202515:35 IST
रतलाम: सैलाना मंडी के बाहर हंगामा, किसान ने मंडी के बाहर फैलाए प्याज
रतलाम. सैलाना मंडी के बाहर हंगामे की खबर सामने आई है. दरअसल, 1 रुपए किलो प्याज बिकने पर किसान भड़क गए और मंडी के बाहर प्याज फैला दिए. इसके बाद एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और समझाइश की. इसके बाद किसान मान गए. इस मामले में एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा गया है.
November 28, 202513:53 IST
सागर के कलेक्ट्रेट परिसर में 1000 पेड़ों की कटाई का मामला, कोर्ट ने मांगा जवाब
सागर के कलेक्ट्रेट परिसर में एक हजार पेड़ों की कटाई के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने सागर कलेक्टर को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने शपथ पत्र के साथ जबाव मांगा है. हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर पूछा कि किसकी अनुमति से पेड़ काटे गए और कितने हटाएं गये, शपथपत्र के साथ जानकारी दे. कलेक्ट्रेट परिसर में दो कक्ष बनाने के नाम पर कलेक्टर ने एक हजार पेड़ों की कटाई करवा दी थी. बता दें कि वर्ष 2020 में तत्कालीन कलेक्टर दीपक सिंह 7 हजार वर्ग फीट भूमि पर मियावाकी तकनीक से एक हजार पेड़ लगवाएं गये थे.
November 28, 202513:49 IST
सागर में युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, वीडियो वायरल
Sagar News: सागर में युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बीच सड़क पर बेहरमी से मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि 15 से 20 लोगों ने लाठी डंडे से युवक पर हमला किया. घायल युवक का बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा था. इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ा. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. कोतवाली थाना क्षेत्र के डॉ.गौर जन्म स्थली के पास का मामला है.
November 28, 202513:47 IST
एमपी में नहीं थम रहा आईएएस संतोष वर्मा विरोध, कोतमा में भी भारी आक्रोश
आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ब्राह्मण समाज की महिलाओं व लड़कियों पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कोतमा में भी भारी आक्रोश फैल गया है. इसी के चलते आज सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन किया और थाना परिसर में ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की. शहर के मुख्य मार्गों से बाइक रैली निकली गई इस दौरान युवाओं ने संतोष वर्मा के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की और उनका पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस प्रकार की भाषा समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है.

November 28, 202513:18 IST
उज्जैन पहुंचे मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति, महाकालेश्वर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Ujjain News: उज्जैन मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन किए. उज्जैन मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन ने भगवान श्री महाकालेश्वर जी की भोग आरती में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ प्राप्त किया. मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी एवं सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा रूपन का सम्मान किया गया. भगवान महाकालेश्वर जी का पूजन पुजारी आकाश गुरु द्वारा संपन्न कराया गया.

November 28, 202513:02 IST
झाबुआ में बड़ा हादसा! मैकेनिक की दुकान और घर में लगी आग, फायर ब्रिगेड भी निकली फेल
झाबुआ के थांदला इलाके के बेडवा गांव में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. एक मैकेनिक की दुकान और घर में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि दुकान में अवैध रूप से पेट्रोल रखा था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल गई. हालात और बिगड़े जब फायर ब्रिगेड पूरे 45 मिनट देर से पहुंची, वो भी खराब गाड़ी के साथ. पाइप फटे हुए थे, वॉल्व लीक कर रहा था और पानी का प्रेशर तक नहीं बन पाया, जिससे आग बुझाने में भारी परेशानी हुई. उधर, गांव वालों ने अपने स्तर पर बाल्टियां, मोटर और पाइप लगाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की.

November 28, 202512:14 IST
कांग्रेस में दो फाड़! नियुक्तियों को लेकर नेता आमने-सामने, संगठन मंत्रियों की नई लिस्ट रद्द
एमपी कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. संगठन मंत्रियों की नई नियुक्तियों को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है. पीसीसी की ओर से जारी की गई लिस्ट को प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने सीधे-सीधे रद्द कर दिया है. दरअसल, प्रदेश संगठन मंत्री संजय कमाले ने इंदौर, जबलपुर सहित कई बड़े जिलों में नए संगठन मंत्री बना दिए थे. इसी बात से प्रदेश प्रभारी नाराज हो गए.
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को चिट्ठी लिखकर साफ कह दिया कि उनकी अनुमति के बिना कोई नियुक्ति मान्य नहीं होगी. अब इस फैसले के बाद कांग्रेस के अंदर दो खेमे खुलकर आमने-सामने आ गए हैं और पार्टी में एक बार फिर अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है.

November 28, 202511:24 IST
शाजापुर के NH 52 पर सड़क हादसा, ट्रक ने कार को टक्कर मारी, एक की मौत, 5 घायल
Shajapur News: शाजापुर के नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसा हो गया. अभयपुर और पनवाड़ी के बीच सड़क पर रांग साइड से आ रहे ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 लोग सामान्य रूप से घायल हो गए जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं. हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही सुनेरा पुलिस मौके पर पहुंची और डायल-112 की मदद से घायलों को तत्काल शाजापुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. हादसे का शिकार हुए कार सवार यह लोग राजगढ़ जिले के पचोर निवासी बताए जा रहे हैं जो कि देवास में एक शादी समारोह से लौट रहे थे. पुलिस के मुताबिक टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है
November 28, 202511:19 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे उज्जैन दौरा और चंदेरी महोत्सव का शुभारंभ!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविंद्र भवन में सुबह 10:30 बजे विशिष्ट रंग कार्यक्रम में सर्कट करेंगे. इसके बाद सुबह 11:00 बजे उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. शाम 5:00 बजे वीडियो कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से चंदेरी महोत्सव की शुरुआत करेंगे. दिनभर के कार्यक्रम में सांस्कृतिक और स्थानीय कार्यक्रम शामिल हैं.
November 28, 202511:14 IST
उज्जैन हुआ हाई-टेक! अब यात्रियों पर होगी मिनट-टू-मिनट डिजिटल निगरानी
उज्जैन में महाकाल मंदिर के आसपास रुकने वाले यात्रियों की अब हाई-टेक निगरानी होगी. शहर की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने एक नया डिजिटल सिस्टम शुरू किया है. GuestReport.in नाम के इस एप के जरिए उज्जैन के 350 से ज्यादा होटल सीधे पुलिस नेटवर्क से जुड़ चुके हैं.
November 28, 202510:02 IST
भोपाल: चलती ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर चोर जीआरपी ने रानी कमलापति स्टेशन से किया गिरफ्तार
भोपाल में चलती ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर आरोपी जीआरपी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से लगभग ₹1,00,000 का चोरी का माल बरामद हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
November 28, 202509:50 IST
DGP-IGP conference: Raipur में आज से DGP-IG कॉन्फ्रेंस, 30 नवंबर तक चलेगा सम्मेलन
November 28, 202509:11 IST
ग्वालियर डबरा थाने में केस दर्ज, पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी
ग्वालियर के डबरा में किराना व्यापारी और उनके पुत्र से साढ़े पांच लाख रुपए की लूट हुई. तीन नकाबपोश बदमाश स्कूटी सवार थे और सिर में चाकू से वार कर लूट को अंजाम दिया. फरियादी पवन श्रीवास्तव ने FIR दर्ज कराई. घटना चिन्होर रोड इलाके में हुई और पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है.
November 28, 202509:10 IST
इंदौर सराफा बाजार में देर रात हंगामा! व्यापारियों ने नगर निगम की टीम का विरोध किया
इंदौर के सराफा बाजार में देर रात फिर हंगामा हुआ जब नगर निगम की टीम दुकानों को हटाने पहुंची. व्यापारियों ने विरोध किया और पारंपरिक दुकानों की लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए. मौजूदा लिस्ट में 69 दुकानदार शामिल हैं, जबकि बाकी को नगर निगम ने दुकान लगाने से रोक दिया.
November 28, 202509:09 IST
राजा रघुवंशी हत्याकांड! विपिन रघुवंशी का बयान, शुक्रवार को होंगे क्रॉस सवाल
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने शिलांग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दिया. इस दौरान उन्होंने आरोपी सोनम को पहचाना. राज कुशवाह समेत चार अन्य आरोपियों को भी कोर्ट में पेश किया गया. शुक्रवार को विपिन दुबारा बयान देंगे और क्रॉस सवालों का सामना करेंगे.
November 28, 202508:41 IST
कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का वी एल ओ SIR मेपिंग सॉफ्टवेयर पर फर्जीबाड़े का आरोप
ग्वालियर 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग का जो फर्जी SIR सॉफ्टवेयर है उस सॉफ्टवेयर के माध्यम से कई विसंगतियां हो रही है सिकरवार आज पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे.
November 28, 202508:18 IST
मुरैना: पेट दर्द से अस्पताल पहुंची किशोरी, निकली 8 महीने की गर्भवती
मुरैना में पेट दर्द से अस्पताल पहुंची किशोरी 8 महीने की गर्भवती पाई गई. पोरसा अस्पताल से उसे ग्वालियर जेएच अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया. किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने किशोरी के बयान पर चचेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
November 28, 202507:57 IST
जबलपुर के अमरकंटक हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत
जबलपुर के अमरकंटक नेशनल हाईवे पर कूड़ा गांव के पास बाइक और पिकअप की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक आग पकड़ गई. पिकअप चालक फरार हो गया. पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं.
.