सर्दी में बढ़ जाता है यूरिक एसिड और गठिया का दर्द, 5 हर्ब्स में किसी 1 को रोज खाइए, बिना किसी झंझट दोनों का टेंशन होगा खत्म

Last Updated:

Herbs for Uric Acid joint pain: सर्दी के मौसम में यूरिक एसिड और जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है. इससे जिंदगी को जीना दूभर हो जाता है. इस दर्द में लोग दवा तो खाते हैं लेकिन इसका असर कुछ ही देर रहता है. ऐसे में यदि आप यूरिक एसिड और गठिया के दर्द से परेशान हैं तो रोजाना ये आयुर्वेदिक हर्ब्स अपना सकते हैं.

गठिया के दर्द को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें.

Herbs That Control Joint Pain: आजकल जोड़ों के दर्द की समस्या आम हो गई है. सर्दियों के मौसम में यह दर्द और बढ़ जाता है. पहले जोड़ों में दर्द बुजुर्गों को ज्यादा होता था लेकिन अब इसका शिकार युवा भी होने लगे हैं. मेडिकल एक्सपर्ट के मुताबिक शरीर में जब यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है तो यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों के पास जमा होने लगता है जिसके कारण जोड़ों का कार्टिलेज घिसने लगता है और इससे भयंकर दर्द पैदा होता है. आयुर्वेद में इसे गठिया कहा जाता है. दर्द जब चरम पर पहुंच जाता है तो इंफ्लामेटरी अर्थराइटिस का रूप ले लेता है. हालिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि ठंडी हवा और मौसम में बदलाव से जोड़ों की सूजन बढ़ जाती है जिससे परेशानी और अधिक बढ़ जाती है. जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए लोग अंग्रेजी दवाओं का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अंग्रेजी दवा कुछ देर दर्द से राहत दिलाती है. यह इसका परमानेंट इलाज नहीं है. इनके साइड इफेक्ट्स भी कम नहीं है. इसके उलट आयुर्वेदिक हर्ब्स प्राकृतिक और सुरक्षित हैं. ये न सिर्फ दर्द और सूजन कम करते हैं बल्कि जड़ से समस्या का समाधान देते हैं. आधुनिक विज्ञान भी इनकी पुष्टि कर रहा है. पबमेड जैसे जर्नल्स में अध्ययन सामने आए हैं जो इन हर्ब्स के एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों को प्रमाणित करते हैं. आइए जानते हैं कि किन हर्ब्स का सेवन करने से जोड़ों के दर्द से निजात पाया जा सकता है.

जोड़ों के दर्द में रामबाण आयुर्वेदिक हर्ब्स

1.गिलोय: हेल्थलाइन की रिपोर्ट्स के मुताबिक गिलोय में शक्तिशाली एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं. पबमेड सेंट्रल जर्नल के एक अध्ययन में चूहों पर टेस्ट किया गया, जिसमें गिलोय का रस देने से यूरिक एसिड लेवल कम हो गया. यह जोड़ों की सूजन घटाता है और दर्द से तुरंत राहत देता है. रोजाना गिलोय का काढ़ा पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और जोड़ मजबूत बनते हैं. ऐसे में आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं. बाबा रामदेव तो गिलोय को कई बीमारियों की औषधि बताते हैं.

2. नीम: नीम के बारे में हम अभी तक यही जानते हैं कि नीम खून को साफ करता है जिससे स्किन पर ग्लो आती है लेकिन नीम के पत्तों में एंटी-इंफ्लामेटरी तत्व भरपूर हैं. पीसे हुए नीम पत्तों का लेप दर्द वाली जगह पर लगाने से सूजन उतर जाती है. आयुर्वेदिक ग्रंथों में नीम को गठिया नाशक बताया गया है. यह बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स पर सीधा हमला करता है, जिससे दर्द जड़ से खत्म होता है. सर्दियों में नीम की चाय पीना अतिरिक्त फायदा देता है.

3. करेला: गठिया पीड़ितों के लिए करेला वरदान है. आयुर्वेद में इसे वात नाशक कहा गया है. शोध बताते हैं कि करेला यूरिक एसिड को नियंत्रित करता है और ब्लड शुगर भी संतुलित रखता है. जूस या सब्जी के रूप में सेवन से जोड़ों की लचीलापन बढ़ता है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सुबह खाली पेट करेले का जूस पिएं तो असर दोगुना हो जाता है.

4. हल्दी: हल्दी दूध आयुर्वेद का सबसे आसान नुस्खा है. इसमें करक्यूमिन नामक कंपाउंड एंटी-इंफ्लामेटरी का काम करता है. पबमेड स्टडीज में साबित हुआ है कि हल्दी अर्थराइटिस के लक्षणों को 50 प्रतिशत तक कम कर देती है. रोज रात को हल्दी वाला दूध पीने से जोड़ों में ग्रीस बढ़ता है और दर्द भाग जाता है. यह इम्यूनिटी भी मजबूत करती है. आप कच्ची हल्दी का इस्तेमाल करेंगे तो इसका फायदा ज्यादा होगा.

5. त्रिफला: पाचन के लिए प्रसिद्ध त्रिफला जोड़ों के लिए भी चमत्कारी है. इसमें आंवला, बहेड़ा और हरड़ तीन फल होते हैं, जो वात-पित्त-कफ तीनों दोष संतुलित करते हैं. एंटी-इंफ्लामेटरी गुण सूजन मिटाते हैं. रात को चूर्ण के साथ गर्म पानी पीने से डिटॉक्स होता है और जोड़ दर्द दूर रहता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर इसे लंबे समय तक लेने की सलाह देते हैं.

Lakshmi Narayan

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep…और पढ़ें

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दी में बढ़ जाता है यूरिक एसिड और गठिया का दर्द, 5 हर्ब्स में किसी 1 को रोज

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *