Last Updated:
Homemade Hair Mask For Winter: सर्दियों में बालों की देखभाल और डैंड्रफ की परेशानी आम समस्या है. ऐसे में अगर आप भी डैंड्रफ और बालों के झड़ने से परेशान हैं तो मेथी के दानों से बने होममेड हेयर मास्क को आजमाएं. यह मास्क आपके बालों को स्वस्थ बनाएगा और डैंड्रफ से राहत देगा.
सर्दियों में बालों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है. ठंड के कारण बाल रुखे और बेजान हो जाते हैं, जिसकी वजह से डेंड्रफ और बालों के टूटने की समस्या बढ़ जाती है. यदि आप भी इससे परेशान हैं, तो इसके लिए घर पर मेथी से बना हेयर मास्क आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है.
मेथी किचन का एक बहुत ही कॉमन मसाला है. इसके दानों में कई सारे पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल्स मौजूद हैं, जो न केवल शरीर के लिए बल्कि बालों और त्वचा के लिए गुणकारी साबित होते हैं. खासतौर पर मेथी के दानों में मौजूद प्रोटीन, आयरन निकोटिन एसिड बालों को जड़ मजबूत बनाने और इसकी ग्रोथ को बढ़ाने का करते हैं. इसके साथ ही इसमें विटामिन A, K और C होता है, जो स्कैल्प हेल्थ को दुरुस्त रखते हैं.
ऐसे बनाएं मेथी से हेयर मास्क
हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले मेथी दाने को मिक्सर में पीस कर पाउडर बना लें. फिर एक कटोरी में इसमें दो बड़े चम्मच दही और थोड़ा चाय पत्ती का पानी मिलाएं. इसके बाद नारियल तेल और जैतून का तेल डालकर अच्छी तरह फेंट लें जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. अब ये बालों में लगाने के लिए तैयार है.
हेयर मास्क लगाने का तरीका
तैयार किए गए मास्क को अपने बालों की जड़ों में ब्रश की मदद से लगाएं और लगभग एक घंटे तक छोड़ दें. इस मास्क को सप्ताह में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मौजूद मेथी बालों की जड़ों को मजबूती देता है, बालों का झड़ना कम करता है और डैंड्रफ को खत्म करता है. दही स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखता है और बालों को प्राकृतिक चमक देता है. नारियल और जैतून के तेल बालों को पोषण देते हैं और उन्हें मुलायम बनाते हैं.
इस बात का ध्यान रखें
हेयर मास्क इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह की एलर्जी या जलन न हो. नियमित उपयोग से आपके बाल न सिर्फ खूबसूरत दिखेंगे बल्कि सर्दियों की वजह से होने वाली रूखापन और समस्याओं से भी बचेंगे.
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया … और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.