मेसर्स एससी जैन कंस्ट्रक्शन कंपनी के दफ्तर पहुंचे अफसर।
नर्मदापुरम शहर के सिविल कांट्रेक्टर संतोष जैन के दफ्तर पर गुरुवार को स्टेट जीएसटी टीम जांच करने पहुंची। डिप्टी कमिश्नर रक्षा दुबे के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम सुबह 10.30 बजे से दफ्तर में जीएसटी से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है।
.
जीएसटी की टीम के पहुंचने से शहर में खलबली मच गई। सिविल कांट्रेक्टर संतोष कुमार जैन की मेसर्स एससी जैन कंस्ट्रक्शन कंपनी का माखननगर रोड पर दफ्तर है। जहां सुबह से टीम जांच कर रही है।
मामले में जीएसटी के अधिकारियों ने अधिकृत बयान देने से इंकार किया।
सूत्रों के मुताबिक जीएसटी के अधिकारी इसे सामान्य जांच का हवाला दें रहे। जीएसटी टैक्स से जुड़े मामले में रूटीन जांच के लिए टीम आई है। जीएसटी टैक्स चोरी की आशंका है। टीम की जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।
मेसर्स एससी जैन कंस्ट्रक्शन कंपनी नर्मदापुरम।
जानकारी के मुताबिक मेसर्स एससी जैन कंस्ट्रक्शन कंपनी के संतोष जैन बड़े सिविल कांट्रेक्टर है। जिले और शहर में उनकी फर्म द्वारा रोड निर्माण करने के बड़े ठेके लिए जाते है। संतोष जैन का नाम डेरा सज्जा सौदा की बुधनी रोड स्थित जमीन के बेचने के मामले में भी आया था।

गुरुवार को सुबह 10.30 बजे भोपाल से 4 गाड़ियों से जीएसटी की अधिकारी उनकी फर्म के दफ्तर पहुंचे। दो दिन पहले भी स्टेट जीएसटी टीम कुलामढ़ी रोड मंगलमय विलास स्थित संतोष जैन के बंगले पर भी टीम आई थी।
.