मैहर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने के लिए अमदरा नायब तहसीलदार शिव बहादुर सिंह के प्रयास सराहनीय बन गए हैं। उनके नेतृत्व में जिले में सर्वाधिक 90.15% मतदाता फॉर्म भरवाए गए हैं, जो आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
.
सिंह स्वयं अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करा रहे हैं। वे मतदाताओं को सूची में नाम जुड़वाने और सुधार कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
अमदरा नायब तहसीलदार एसबी सिंह सुबह से देर शाम तक कई मोहल्लों और गांवों का दौरा करते हैं। वे प्रत्येक घर में जाकर पात्र मतदाताओं को फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाते हैं और जो स्वयं फॉर्म नहीं भर सकते, उन्हें मौके पर ही टीम के सदस्यों द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। टीम द्वारा मौके पर ही फॉर्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं और ऑनलाइन एंट्री भी की जा रही है।
इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के उन लोगों को विशेष राहत मिली है, जिन्हें तहसील या पंचायत कार्यालय तक पहुंचने में कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों ने इस सक्रिय भागीदारी की सराहना की है, क्योंकि पहली बार कोई राजस्व अधिकारी इस तरह से मतदान जागरूकता में जुटा हुआ दिखाई दे रहा है।
घर घर पहुंचे बीएलओ।
टीमवर्क का परिणाम
अब तक नायब तहसीलदार एसबी सिंह ने अपने नोडल क्षेत्र मैहर में सर्वाधिक 90.15% फॉर्म भरवाए हैं, जो पूरे जिले में सबसे अधिक प्रतिशत है। यह उपलब्धि उनकी निष्ठा, कड़ी मेहनत और टीमवर्क का परिणाम मानी जा रही है।
मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने के इस अभियान से आगामी चुनाव व्यवस्था को मजबूती मिली है। प्रशासनिक स्तर पर भी उनके इस कार्य की सराहना की जा रही है, क्योंकि उच्च प्रतिशत में फॉर्म भरवाना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
.