घर पर पालक उगाना आसान: 30 दिनों में हरी-भरी पालक पाने का तरीका, जानिए टिप्स

Last Updated:

अगर आप घर पर ताज़ी और बिना मिलावट की पालक उगाना चाहते हैं, तो यह तरीका बेहद आसान है. थोड़ी देखभाल और सही विधि अपनाने से आपका गमला मात्र 30 दिनों में हरी-भरी और स्वादिष्ट पालक से भर जाएगा. बस शुरुआत सही होनी चाहिए. आइए जानते है तरीका…

अगर आप घर पर ताज़ी और बिना मिलावट की पालक उगाना चाहते हैं तो यह तरीका बहुत आसान है. थोड़े समय और थोड़ी देखभाल के साथ आपका गमला मात्र 30 दिनों में हरी-भरी पालक से भर जाएगा. बस सही शुरुआत करना ही ज़रूरी है.

Local18

सबसे पहले थोड़े से पालक के बीज को रातभर पानी में भिगोकर रखें. इससे बीज नरम हो जाते हैं और जल्दी अंकुरित होते हैं. सुबह तक बीज फूलकर बोने लायक हो जाते हैं, जिससे पौधे जल्दी निकलते हैं.

Local18

सुबह उन बीजों को बोने के लिए मिट्टी और गोबर-खाद का एक अच्छा मिश्रण तैयार करें. यह मिश्रण पौधों को ताकत देता है और पालक के पत्ते बड़े व मुलायम बनते हैं. ध्यान रखें कि मिट्टी हल्की और हवादार हो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Local18

अब गमले में मिट्टी डालकर बीजों को हल्के हाथ से छिड़क दें. ऊपर से थोड़ी पतली मिट्टी की परत डालें, लेकिन ज्यादा दबाएं नहीं. इससे बीज आसानी से सांस लेते हैं और जल्दी अंकुर फूटने लगते हैं.

Local18

बीज बोने के बाद रोज़ गमले में थोड़ा-सा पानी देते रहें. पानी इतना दें कि मिट्टी हल्की-सी नम रहे, ज्यादा गीली न हो. नियमित नमी पालक को तेजी से बढ़ने में मदद करती है और पौधे ताज़ा बने रहते हैं.

Local18

जैसे-जैसे पालक के छोटे-छोटे पौधे निकलने लगते हैं, गमले को धूप-छांव वाली जगह पर रखें. बहुत तेज़ धूप से बचाएं. बीच-बीच में हथेली से मिट्टी को ढीला कर दें ताकि हवा आसानी से अंदर जा सके.

Local18

सिर्फ 30 दिनों में आपका गमला घनी, चमकदार और बिल्कुल ऑर्गेनिक पालक से भर जाएगा. जरूरत के हिसाब से पत्ते तोड़ते रहें और बाकी पौधे बढ़ते रहेंगे. घर की उगाई पालक का स्वाद और ताज़गी सबसे अलग होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर पर पालक उगाना आसान: 30 दिनों में हरी-भरी पालक पाने का तरीका, जानिए टिप्स

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *