नहीं देखा होगा IAS भव्या मित्तल का ऐसा रूप, 17 सेकंड में बीजेपी जिलाध्यक्ष को चटा दी धूल! वीडियो वायरल

Last Updated:

IAS Bhavya Mittal Viral Video: लोगों ने इस मुकाबले का खूब आनंद लिया. शायद पहली बार उन्होंने कलेक्टर भव्या मित्तल को इतने उत्साह और जोश के साथ खेलते देखा. आमतौर पर उनकी पहचान तेज तर्रार और सख्त अधिकारी के रूप में होती है. लेकिन, इस बार कलेक्टर नए रूप में ही दिखीं…

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन की कलेक्टर भव्या मित्तल, जिन्हें उनके सख्त फैसलों के लिए जाना जाता है, इन दिनों एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं. इस वीडियो में कलेक्टर बच्चों की तरह रस्सा-कसी खेलती दिख रही हैं. उनके सामने बीजेपी की जिला अध्यक्ष नंदा ब्रह्माणे थीं, जिन्हें कलेक्टर ने कुछ ही सेकंड में धूल चटा दी. जीत के बाद कलेक्टर की खुशी देखने लायक थी. उन्होंने दौड़कर अपनी टीम की महिलाओं को गले भी लगाया.

34 सेकेंड के वीडियो में देख सकते हैं जैसे ही राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने “भारत माता की जय” बोलकर सिग्नल दिया, कलेक्टर भव्या मित्तल और नंदा ब्रह्माणे ने रस्सा पूरी ताकत से खींचना शुरू किया. लेकिन, कलेक्टर की टीम ज्यादा मजबूत निकली. तेज खींचातानी में नंदा ब्रह्माणे जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी टीम महज 17 सेकंड में हार गई. जीत के बाद कलेक्टर भव्या ने अपनी टीम की महिलाओं को गले लगाकर खुशी जाहिर की.

बच्चे की तरह खेलीं कलेक्टर
लोगों ने इस मुकाबले का खूब आनंद लिया. शायद पहली बार उन्होंने कलेक्टर भव्या मित्तल को इतने उत्साह और जोश के साथ खेलते देखा, जो किसी बच्चे की तरह खेल में डूबी हुई दिखाई दीं. चूंकी, आमतौर पर उनकी पहचान तेज तर्रार ओर सख्त अधिकारी के रूप में होती है. वह देश के सबसे सख्त IAS अधिकारियों में भी शुमार हैं. वहीं, महिला वर्ग के बाद पुरुष वर्ग की रस्सा-कसी भी हुई. इसमें जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन दोनों टीमें बराबरी पर रहीं.

सांसद खेल महोत्सव का वीडियो
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दो दिन पहले खरगोन के खेल मैदान का है. मौका था सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ का. यह महोत्सव जिले के युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए स्टेडियम मैदान में आयोजित किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर भव्या मित्तल, जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह और बीजेपी जिला अध्यक्ष नंदा ब्रह्माणे शामिल हुए थे.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

नहीं देखा होगा IAS भव्या मित्तल का ऐसा रूप, बीजेपी जिलाध्यक्ष को चटा दी धूल!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *