पन्ना में भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग: ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, पूरा भूसा जलकर राख; दमकल ने पाया काबू – Panna News

पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-39 पर भूसे से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। आग के कारण पूरी ट्रॉली देखते ही देखते जलने लगी। यह घटना श्रीराम मंदिर के पास हुई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

.

बताया गया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पन्ना से भूसा भरकर सतना की ओर जा रहा था। आग लगते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रॉली में लदा सारा भूसा जलकर राख हो चुका था।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

चालक की सूझबूझ से ट्रैक्टर को बचा लिया गया। आग लगने के बाद उसने तुरंत ट्रॉली से भूसे को सड़क पर गिरा दिया, जिससे आग ट्रैक्टर तक नहीं फैल पाई।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *