घर पर बिना झंझट बनाएं बाजार जैसा आंवले का मुरब्बा, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Last Updated:

Amla Murabba Recipe: आंवला सेहत और स्वाद दोनों में भरपूर है, लेकिन इसका मुरब्बा घर पर बनाना कई लोगों के लिए चुनौतीभरा होता है. गोंडा की किरण मिश्रा ने अपने देसी तरीके से आंवले का ऐसा स्वादिष्ट मुरब्बा तैयार किया है जो अब पूरे इलाके में मशहूर हो गया है. जानिए उनकी आसान रेसिपी.

गोंडा: आंवला अपने सेहतमंद गुणों और खट्टे-मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है, लेकिन कई लोगों को इसका मुरब्बा घर पर बनाना मुश्किल लगता है. गोंडा जिले की किरण मिश्रा ने अपने घरेलू तरीके से आंवले का मुरब्बा तैयार करना शुरू किया और आज यह पूरे इलाके में काफी मशहूर हो गया है. उनका तरीका सरल है और मुरब्बा घर जैसा देसी स्वाद देता है.

मुरब्बा बनाने की आसान विधि
लोकल 18 से बातचीत में किरण मिश्रा बताती हैं कि सबसे पहले ताज़े और हरे आंवले चुनना बहुत जरूरी है, क्योंकि यही मुरब्बे का स्वाद तय करते हैं. इसके बाद आंवले को किसी कटीले चीज से हल्का छेद दिया ( गोंदा) जाता है और फिर चीनी की एक तार की चाशनी में डालकर रखा जाता है. इसके बाद आंवले और चीनी का मिश्रण एक बड़े बर्तन में निकाल कर तीन-चार दिन तक रखा जाता है. इतने में आंवले का मुरब्बा खाने के लिए तैयार हो जाता है.

किरण मिश्रा बताती हैं कि आंवले को अच्छे से धोना, किसी भी प्रकार के दाग वाले आंवले अलग करना और स्टील के कांटे वाले चम्मच से गोंदना बेहद जरूरी है. ध्यान रहें गोंदते वक्त लोहे के चम्मच का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. आंवले को गोंदने के बाद ही उसे चाशनी में डाला जाता है. आगे उन्होंने बताया कि एक किलो आंवले में डेढ़ किलो चीनी डाली जाती है और स्वाद के लिए हरि छोटी इलायची या पाउडर डाला जाता है.

बाजार जैसा स्वाद पाने के दो तरीके
किरण मिश्रा बताती हैं कि आंवले का मुरब्बा घर पर दो तरीकों से तैयार किया जा सकता है, जिससे इसका स्वाद बिल्कुल बाजार जैसा बनता है.

पहला तरीका: आंवले को गोंदने के बाद किसी बर्तन में रखें और ऊपर से चीनी डालें. फिर धीमी आंच पर इसे कुछ देर के लिए पकाएं.

दूसरा तरीका: पहले आंवले को धोकर स्टील के चम्मच से गोंदे. फिर चीनी की तैयार चाशनी में डालकर 24 घंटे के लिए छोड़ दें. इस तरह से भी मुरब्बा स्वादिष्ट और बाजार जैसा बन जाता है. किरण मिश्रा बताती हैं कि मुरब्बा हमेशा चीनी की एक तार की चाशनी पर ही तैयार करना चाहिए, इससे उसका स्वाद और भी बेहतरीन रहता है.

इस सरल और पारंपरिक तरीके से घर पर तैयार आंवले का मुरब्बा न केवल स्वाद में बढ़िया है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर पर बिना झंझट बनाएं बाजार जैसा आंवले का मुरब्बा, हर कोई पूछेगा रेसिपी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *