Last Updated:
Raisen News: गौहरगंज में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी से आक्रोशित जनता सड़कों पर उतर रही है. 5 दिन बाद भी आरोपी सलमान फरार है. हालांकि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एसपी पंकज कुमार पांडे को हटाकर आशुतोष गुप्ता को जिम्मा सौंपा है. लेकिन, लोगों गुस्सा थम नहीं रहा. जानें अपडेट….
Raisen News: रायसेन के गौहरगंज क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. घटना के पांचवें दिन भी आरोपी सलमान का कोई सुराग नहीं लग सका है. इससे लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है. फिर से लोग गौहरगंज मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां भी शामिल हैं. इसी को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है. बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है.
सीएम नाराज, हटाए गए एसपी
वहीं, दूसरी तरफ मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने तत्काल बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के एसपी पंकज कुमार पांडे को हटा दिया. उनकी जगह आशुतोष गुप्ता को कमान सौंप दी. सीएम ने निर्देश दिए कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़िता को उचित चिकित्सा व सुरक्षा प्रदान की जाए. प्रदेश सरकार ने इस मामले को विशेष प्राथमिकता देते हुए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का ऐलान किया है.
20 से ज्यादा टीमें आरोपी को खोज रहीं
पुलिस ने आरोपी सलमान की खोजबीन तेज कर दी है. 20 विशेष टीमें और 300 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी दिन-रात सतर्क मोड में हैं. आरोपी सलमान के परिजनों और संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है. ड्रोन की मदद से जंगलों और नदी किनारों की तलाशी ली जा रही है. डीआईजी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग से सुराग मिलने की उम्मीद है. लेकिन, जनता का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा. महिलाएं आगे आकर कह रही हैं कि ऐसी घटनाओं से बच्चियों की सुरक्षा खतरे में है.
ये था मामला…
बच्ची के परिजनों ने बताया था कि आरोपी सलमान एक क्रशर में काम करता था. बीते शुक्रवार की शाम लगभग 7.30 बजे बच्ची की मां ने पड़ोस में उसे टमाटर देने के लिए भेजा था. जब काफी देर तक बच्ची नहीं लौटी तो मां ने बाहर निकल कर देखा. वह रोते हुए जंगल की ओर से आ रही थी. उसके कपड़े खून से लथ-पथ थे. उसने बताया कि सलमान उसे जबरन ले गया, मुंह दबाया इतना कहने के बाद वह बेहोश हो गई. उसका भोपाल एम्स में इलाज चल रहा है, जहां हालत गंभीर है.
हिंदू संगठन की चेतावनी, गिरफ्तारी नहीं हुई तो भोपाल बंद
भोपाल में हिंदू संगठनों ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है. रायसेन की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान की गिरफ्तारी 5 दिन के भीतर नहीं होने पर भोपाल बंद कराने का ऐलान किया गया है. हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने कहा कि अब ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. संगठनों के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बयान जारी कर प्रशासन को सख्त कार्रवाई के लिए आगाह किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी ही शहर में शांति बनाए रखने का एकमात्र तरीका है.
पुलिस की लापरवाही से भाग सलमान, ग्रामीणों का आरोप
6 साल की मासूम से दरिंदगी मामले में NEWS18 गौहरगंज के उस स्थान पर पहुंचा, जहां वारदात के बाद सलमान अंतिम बार दिखा था. उसका CCTV फुटेज भी वायरल हो रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक सलमान घटना के बाद NH-45 स्थित एक दुकान पर पहुंचा और वहां सिगरेट ली. इसी दौरान बच्ची और उसके पिता को देख वह मौके से भाग गया. मासूम ने घर पहुंचकर पूरी घटना बताई तो पिता तुरंत आरोपी को खोजने निकले थे. ग्रामीणों का कहना है कि यदि गौहरगंज पुलिस समय रहते पहुंच जाती, तो सलमान पकड़ा जा सकता था. थाना प्रभारी महेश टांडेकर पर लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी के आरोप लगाए गए हैं.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें
.