Last Updated:
ग्रीस के ओलंपिया में 2026 Milano–Cortina Winter Olympics की मशाल जलाने का समारोह इस बार और भी खास था. ऐक्ट्रेस मैरी मीना ने हाई प्रीस्टेस बनकर पवित्र मशाल जलाया, जो पूरे आयोजन का सबसे सुंदर पल था.
विंटर ओलिंपिक्स की तैयारियां पूरे जोश के साथ शुरू हो चुकी हैं. ग्रीस के प्राचीन ओलंपिया में 2026 Milano–Cortina Winter Olympics की मशाल जलाने के साथ इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत हुई है. इस पवित्र समारोह में ग्रीक अभिनेत्री मैरी मीना ने हाई प्रीस्टेस की भूमिका निभाते हुए ओलंपिक फ्लेम को परंपरागत तरीके से प्रज्वलित किया.

मैरी मीना ग्रीस की मशहूर थिएटर और फिल्म ऐक्ट्रेस हैं. वह अपनी दमदार मौजूदगी, खूबसूरत एक्सप्रेशन और क्लासिक लुक के लिए जानी जाती हैं. थिएटर में उनका काम काफी सराहा जाता है और वह कई महत्वपूर्ण ग्रीक सांस्कृतिक शोज़ का हिस्सा रही हैं. उनका चेहरा बहुत आत्मविश्वासी दिखता है, इसलिए प्राचीन ग्रीक परंपरा वाली भूमिकाओं में वह बिल्कुल सही लगती हैं.

उनके फैशन सेंस की बात करें तो मैरी मीना जितनी खूबसूरत ऑन-स्क्रीन दिखती हैं, उतनी ही स्टाइलिश और पॉलिश्ड उनकी ऑफ-स्क्रीन पर्सनालिटी भी है. मशाल प्रज्वलन समारोह में स्ट्राइप्ड ग्रीक-स्टाइल ड्रेस में उनकी एलिगेंस देखते ही बनती थी. उनका पोस्चर और ग्रेस उस पल को और भी दिव्य बना रहा था. ब्लैक ड्रेस के साथ हाई शाइनी बूट्स में वह एकदम बोल्ड दिखतीं हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं साटन ग्रीन ड्रेस और गोल्डन ज्वैलरी के साथ उनका क्लासी और रॉयल लुक उनकी फैशन समझ को और उभारता है.

इलेक्ट्रिक ब्लू ड्रेस के साथ ब्लैक बूट्स में आपक कॉन्फिडेंट दिख सकते हैं. ऐसे ड्रेस में आप फोटोशूट के लिए भी परफेक्ट दिखेंगे. यह स्टाइल फैशन शूट के लिए परफेक्ट माना जा सकता है.

Mary Mina का स्टाइल minimalist लेकिन इंपैक्टफुल है. वह हर आउटफिट को पर्सनालिटी के साथ कैरी करती हैं, चाहे वह पारंपरिक ग्रीक पहनावा हो या मॉडर्न वेस्टर्न लुक. उनके लुक्स से यह भी साफ झलकता है कि वे कपड़ों को सिर्फ फैशन नहीं बल्कि एक कला के रूप में प्रस्तुत करती हैं.

ओलंपिक फ्लेम जलाने की यह अहम परंपरा उनके लिए भी एक बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान का क्षण रहा. उनकी शांति, खूबसूरती और गरिमा ने पूरे समारोह को यादगार बनाया. एक्ट्रेस ने इस भूमिका को ग्रेस के साथ खूबसूरती से निभाया.
.