3 साल का बच्चा खेलते-खेलते घर से दूर निकला: ओवरब्रिज के नीचे मिला, पुलिस ने 2 घंटे बाइक से गलियों के लगाए चक्कर – Ashoknagar News

अशोकनगर में एक 3 साल का बच्चा बड़े ओवरब्रिज के नीचे लावारिस हालत में मिला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र दो घंटे में उसके परिवार को ढूंढ निकाला और बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। यातायात थाना प्रभारी स्नेहा ठाकु

.

बच्चे को लेकर बाइक से लगाए गलियों के चक्कर इसके बाद यातायात थाना प्रभारी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर साझा की। इस दौरान बच्चे को टॉफी खिलाकर कुछ देर तक बातें करते रहे। पुलिसकर्मियों ने बच्चे से कहा कि वे उसे उसके घर छोड़ देंगे और जब उसका घर आए तो वह बता दे। बच्चे को एक बाइक पर बैठाकर कई गलियों में घुमाया गया। ऊर्जा कॉलोनी पहुंचते ही बच्चे ने अपना घर पहचान लिया और हाथ से उसकी ओर इशारा किया।

पुलिसकर्मियों ने तुरंत बाइक रोकी और बच्चा दौड़कर अपने घर के अंदर चला गया। बाद में उसके माता-पिता को थाने बुलाया गया और बच्चे को थाने में उनके सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के माता पिता ने बताया कि बच्चा खेलते हुए घर से दूर निकल गया था। अक्सर बाहर खेलते रहता है इसलिए मां ने ध्यान नहीं दिया।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *