Last Updated:
सर्दियों में पाचन सुस्त पड़ जाता है और गैस, कब्ज जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं. आयुर्वेद के अनुसार, घी और हींग का यह सरल नुस्खा पेट को आराम देता है, आंतों को मजबूत बनाता है और पाचन शक्ति बढ़ाता है. बस एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच घी और एक चुटकी हींग डालकर पीएं और फर्क महसूस करें.
सर्दियों में हमारा शरीर धीमा पड़ जाता है और पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है. ऐसे में भारी या बाहर का खाना खाने से अक्सर अपच, गैस, कब्ज या पेट फूलने जैसी दिक्कतें हो जाती हैं. घी और हींग का पानी कैसे काम करता है, यह देसी नुस्खा दो चीजों से मिलकर बना है, घी और हींग. आयुर्वेद के अनुसार, ये दोनों ही पाचन के लिए बहुत फायदेमंद हैं.

घी के फायदे
घी एक गर्म चीज़ मानी जाती है, जो सर्दी में सुस्त पड़ी पाचन शक्ति को जगाती है, यह आंतों की अंदरूनी परत को मुलायम करके उनकी रक्षा करता है और जलन कम करता है. यह आंतों को चिकनाई देकर कब्ज दूर करने में मदद करता है.

हींग के फायदे
हींग पेट की गैस और ऐंठन को तुरंत कम करने में मददगार है, यह हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ती है और पेट में सूजन नहीं होने देती. यह आंतों की सफाई करके उन्हें सक्रिय रखती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दोनों मिलकर कैसे काम करते हैं?
जब घी और हींग एक साथ लिए जाते हैं, तो ये एक शक्तिशाली जोड़ी बनाते हैं। घी हींग के गुणों को शरीर में बेहतर तरीके से फैलाने में मदद करता है. यह जोड़ी पाचन तंत्र को आराम पहुंचाती है, गैस और कब्ज से राहत दिलाती है, और आंतों को मजबूत बनाती है.

इसका पानी कैसे बनाएं और पिएं?
इसे बनाना बहुत आसान है एक गिलास गर्म पानी लें इसमें आधा चम्मच शुद्ध घी डाले एक चुटकी हींग मिलाएं अच्छी तरह घोलकर पी लें. आप चाहें तो थोड़े से गर्म घी में एक चुटकी हींग मिलाकर सीधे भी चाट सकते हैं या फिर इसे अपनी दाल या सब्जी के तड़के में इस्तेमाल कर सकते हैं.

सावधानियां
हींग की मात्रा बहुत कम रखें, सिर्फ एक चुटकी, ज्यादा लेने से स्वाद खराब हो सकता है. अगर आपको कोई विशेष स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इस्तेमाल करें.