- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope)| Daily Rashifal Wednesday (26 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer, Taurus, Scorpio, Aquarius, Gemini, Leo, Capricorn
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बुधवार 26 नवंबर को मेष राशि के लोग घर के बड़े-बुजुर्गों के अनुभव और सलाह का अनुसरण करेंगे तो अच्छा रहेगा। वृष राशि के लोग घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। मिथुन राशि के लोगों को धैर्य से काम लेना होगा। कर्क राशि के लोगों को सफलता मिल सकती है। सिंह राशि के लोग जीवन शैली में परिवर्तन करेंगे। कन्या राशि के लोगों की कोई पारिवारिक समस्या हल हो सकती है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए बुधवार कैसा रह सकता है…

पॉजिटिव- घर के बड़े-बुजुर्गों के अनुभव और सलाह का अनुसरण करना आपके लिए सहायक रहेगा। सकारात्मक तरीके से आप अपने जीवन को समझ पाएंगे। मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय आध्यात्म अथवा एकांत में जरूर व्यतीत करें।
नेगेटिव– किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना-मिलना आपको नुकसान दे सकता है। अपनी कोई भी खास बात किसी से भी शेयर न करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव भी आ सकता है।
व्यवसाय– कुछ नई उपलब्धियां सामने आएंगी। जिसकी वजह से व्यवसाय में कार्यभार और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन घर-परिवार की उलझनों की वजह से कुछ समस्याएं भी बनी रहेगी। हालांकि स्टाफ और कर्मचारियों का उचित सहयोग रहेगा।
लव– परिवार के साथ हास-परिहास में सुखद समय व्यतीत होगा। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। युवाओं का दोस्तों के साथ ज्यादा मेल-मिलाप उन्हें लक्ष्य से भटका सकता है।
स्वास्थ्य– ज्यादा गरिष्ठ और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें, क्योंकि इससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आयुर्वेद अपनाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव– घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। आपका सहयोगात्मक व्यवहार परिवार और समाज में मान-सम्मान बनाकर रखेगा। बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और अन्य गतिविधियों को लेकर भी सजग रहेंगे।
नेगेटिव– कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करें। आपका सहयोग और सानिध्य मिलने से उनमें सुरक्षा की भावना भी आएगी। आपका कोई सामान खो सकता है या चोरी हो सकता है। अपनी चीजों की स्वयं देखभाल करें। अपने स्वभाव को संयमित रखना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय– बाधाएं दूर होंगी। साथ ही रुकी हुई व्यावसायिक गतिविधियों को भी दोबारा शुरू करने का उचित समय है। इस समय नए प्रभावशाली संपर्क भी बनेंगे जो आपके लिए सहायक साबित होंगे। ऑफिस का माहौल भी सकारात्मक रहेगा।
लव– दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य– खांसी-जुकाम जैसी हल्की परेशानी को भी गंभीरता से लें। अपना उचित इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव– अपने अंदर परिपक्वता लाएं और धैर्य रखें। इससे आपके कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। अगर घर की आंतरिक परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो अनुकूल समय है, उस पर गंभीरता से विचार करें।
नेगेटिव– किसी कार्य में अचानक व्यवधान आ सकते हैं। जिससे आपको लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें, जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। जल्दबाजी के चक्कर में आप कुछ काम अधूरे छोड़ सकते हैं।
व्यवसाय– व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा, लेकिन बनते कार्यों में कुछ विघ्न बाधाएं भी आ सकती हैं। तनाव न लें, आप अपनी सूझबूझ से समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। इस समय बाहरी संपर्कों से बिजनेस मिलने की संभावना है।
लव– वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में आपका सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी।
स्वास्थ्य– वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें। थकान और बदन दर्द जैसी शिकायत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1

पॉजिटिव– आपका कोई व्यक्तिगत काम आज सफलतापूर्ण पूरा होगा। जिससे आपके अंदर खोया हुआ आत्म विश्वास पुनः जागृत होगा। इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा।
नेगेटिव– कुछ न कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। बढ़ते खर्चे भी परेशान कर सकते हैं, लेकिन तनाव में आकर कोई ऐसा निर्णय न लें कि बाद में पछताना पड़े। संतान के मनोबल को बनाकर रखने में आपका सहयोग और मार्गदर्शन भी जरूरी है।
व्यवसाय– व्यावसायिक स्थल पर आप अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे, लेकिन समय के अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव अवश्य करें। समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। फाइनेंस से जुड़े मामलों पर अधिक ध्यान दें।
लव– प्रेम-प्रसंग में मधुरता बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ कोई नोकझोंक हो सकती है, लेकिन आप समझदारी के साथ परिस्थितियों को संभाल लेंगे।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन पॉल्यूशन और वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7

पॉजिटिव– जीवनशैली में परिवर्तन आने से कई समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। सामाजिक अथवा राजनीतिक लोगों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर मिले, तो चूके नहीं। इससे आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा।
नेगेटिव– अपने व्यक्तिगत मामले बाहरी लोगों के साथ शेयर न करें। संतान पक्ष की परेशानियों का समाधान करने में भी उन्हें आपका सहयोग आवश्यक है। किसी भी विपरीत परिस्थिति को गुस्से की अपेक्षा धैर्य और संयम से काम लें।
व्यवसाय– व्यवसाय में इस समय विस्तार संबंधी उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। पार्टनरशिप में काम कर रहे व्यक्तियों को कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन समय रहते उनका हल भी निकल आएगा। इसलिए निश्चिंत रहें। किसी भी तरह की उधारी करना उचित नहीं है।
लव– वैवाहिक संबंध में आपसी सहयोग और प्रेम प्यार बना रहेगा। प्रणय संबंध किसी के हस्तक्षेप की वजह से बिगड़ सकता है।
स्वास्थ्य– बदलते मौसम का प्रभाव सभी सदस्यों पर कुछ न कुछ रहेगा। सबका ध्यान रखने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जरूर सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5

पॉजिटिव– परिवार संबंधी कोई समस्या हल हो जाने से बहुत ही आनंदित और हर्षित महसूस करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव– योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करना जरूरी है। ख्याली पुलाव न बनाएं। मकान-गाड़ी आदि से संबंधित कागजात संभालकर रखें। तनाव होने पर मोटिवेशनल प्रोग्राम आपके लिए लाभदायक रहेंगे।
व्यवसाय– व्यवसाय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। किसी भी काम में आपके सहयोगी की सलाह फायदेमंद रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने डिपार्टमेंट संबंधी कुछ बदलाव हो सकता है।
लव– दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य– एलर्जी की वजह से गला खराब हो सकता है। इस वजह से बुखार से भी परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 4

पॉजिटिव– आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो आज पैसा मिलने की संभावना है।
नेगेटिव– कभी-कभी अति आत्मविश्वास की स्थिति मुसीबत में भी डाल सकती है। ध्यान रहे कि पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। इस समय किसी भी अनचाही यात्रा से परहेज करें। युवा अपने लक्ष्यों को आंख से ओझल न होने दें।
व्यवसाय– व्यावसायिक खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आय की स्थिति पूर्ववत ही रहेगी। व्यवसाय और नौकरी, दोनों क्षेत्रों में किसी प्रकार की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल टूर पर जाने का ऑर्डर मिल सकता है।
लव– वैवाहिक संबंध में मधुरता रहेगी। परिजनों के लिए कुछ उपहार लाना और उनके साथ समय व्यतीत करना सुखद रहेगा।
स्वास्थ्य– आपके सकारात्मक विचार और सुव्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। योगा एक्सरसाइज करना तनाव को कम करेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 6

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से होगी। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण काम बन जाने से राहत महसूस करेंगे। इस समय अपने राजनीतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करें। उनसे कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव– जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय लापरवाही की वजह से कुछ गड़बड़ हो सकती है। दूसरों पर अधिक विश्वास करना आपको नुकसान भी दे सकता है। किसी भी तरह की आवाजाही से बचें।
व्यवसाय– व्यावसायिक मामलों में कुछ रुकावटें आने के बाद ही कार्य बनेंगे। कार्यस्थल पर निगरानी रखना भी जरूरी है। लापरवाही नुकसानदायक रह सकती है। नौकरी पेशा लोगों का अपना कोई लक्ष्य पूरा होने से तनाव दूर होगा।
लव– पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य– समय-समय पर उचित आराम लेना जरूरी है। ज्यादा सोच-विचार करने से सिर दर्द और तनाव रहेगा। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव– आज का दिन आपके लिए आनंददायक और सफलता प्रदान करने वाला है। कई तरह की गतिविधियां रहेंगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने भविष्य संबंधी नई संभावनाएं मिलेगी। सिर्फ उचित मेहनत करने की जरूरत है। किसी शुभचिंतक की मदद से आप कोई निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे।
नेगेटिव– पारिवारिक और व्यक्तिगत व्यवस्था बनाए रखने में आपका सहयोग बहुत जरूरी है। घर में बच्चों के दोस्तों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। उनकी कोई नकारात्मक बात पता चलने से मन परेशान रहेगा। डांट-फटकार की बजाए समझदारी और शांति से काम लें।
व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी की वजह से तनाव हो सकता है। प्रतिस्पर्धा जैसी स्थिति रहेगी, लेकिन शांति पूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालें। नौकरी में मनचाहा कार्य मिलने से राहत मिलेगी।
लव– जीवन साथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चों की समस्याओं में उनका मनोबल बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य– ज्यादा तनाव और चिंता का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। कुछ समय आत्म मनन और एकांत में जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 5

पॉजिटिव– दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। अपने किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों पर पूरा ध्यान रखें। अन्य कार्यों के साथ-साथ आपके व्यक्तिगत काम भी सुचारू रूप से हल होंगे।
नेगेटिव– मकान, गाड़ी आदि से संबंधित कागजात संभालकर रखें, निवेश सोच-समझकर ही करें। कल्पना करने के साथ-साथ उन्हें हकीकत में लाने का प्रयास करें। बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताना जरूरी है।
व्यवसाय– आप पूरी गंभीरता से काम करेंगे। इस समय ये ध्यान रखना आवश्यक है कि कहीं आपके ट्रेड सीक्रेट लीक तो नहीं हो रहे हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यापारिक गतिविधियों पर नजर रखें। किसी प्रकार का धोखा हो सकता है।
लव– परिवार में किसी बात को लेकर गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। प्रेम-प्रसंगों में मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य– गरिष्ठ और बाहरी खाना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9

पॉजिटिव– सुखद दिन व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी अथवा फाइनेंस संबंधी लेनदेन को लेकर भाइयों के बीच कुछ योजनाएं बनेंगी, जो कि सकारात्मक रहेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है।
नेगेटिव– समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में लचीलापन लाना जरूरी है। ध्यान रखें कि आपका थोड़ा सा भी क्रोध बनते कार्यों में विघ्न डाल सकता है। अनजान व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का व्यवहार न करें तो उचित रहेगा।
व्यवसाय– इस समय व्यवसाय संबंधी किसी भी कार्य में अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक अनुबंध होंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारी के साथ किसी बात को लेकर संबंध बिगड़ सकते हैं।
लव– पारिवारिक मतभेदों का समाधान मिलेगा। घर के सभी सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य– सिर दर्द और थकान रहेगी। समय-समय पर आराम भी लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी
भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव– बेहतर समय है। आप अपने वाक चातुर्य से तमाम बाधाएं दूर करने में सक्षम होंगे। हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहना आपको सफलता देगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा।
नेगेटिव– अनावश्यक खर्चों पर काबू करें। इस समय आय की अपेक्षा व्यय की स्थिति ज्यादा रहेगी। अत्यधिक क्रोध और जल्दबाजी आपके बनते कार्यों को बिगाड़ सकते हैं। इसलिए अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें।
व्यवसाय– व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने में ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों और संपर्क सूत्रों में सुधार आएगा। कोई महत्वपूर्ण आर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी।
लव– पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य और सहयोग से घर में सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य– आपकी लापरवाही की वजह से इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5
.