- Hindi News
- Business
- Gold Rate Today (25 November 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Kya Hai | Gold Price
नई दिल्ली24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सोना के दाम में आज यानी मंगलवार, 25 नवंबर को तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 2,034 रुपए महंगा 1,25,342 रुपए पर पहुंच गया है। कल 10 ग्राम सोना 1,23,308 रुपए का था।
वहीं, चांदी 3,369 रुपए महंगी होकर 1,57,019 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 153650 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इस साल सोना ₹49,180 और चांदी ₹71,002 महंगी हुई
- इस साल अब तक सोने की कीमत 49,180 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,25,342 रुपए हो गया है।
- चांदी का भाव भी इस दौरान 71,002 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,57,019 रुपए प्रति किलो हो गई है।
अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यो होते हैं?
IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं।
10 दिनों में सोने की चाल
| तारीख | गोल्ड रेट |
| 14 नवंबर | ₹1,24,794 |
| 17 नवंबर | ₹1,22,924 |
| 18 नवंबर | ₹1,22,180 |
| 19 नवंबर | ₹1,23,884 |
| 20 नवंबर | ₹1,22,881 |
| 21 नवंबर | ₹1,22,561 |
| 24 नवंबर | ₹1,25,342 |
नोट: 15-16 नवंबर और 22-23 नवंबर को शनिवार और रविवार के कारण सोने के दाम जारी नहीं हुए थे। सोने की कीमत रुपए प्रति 10 ग्राम में है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
- सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
- कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

.