अयोध्या राम मंदिर पर फहराई धर्मध्वजा, मोदी भावुक हुए: बोले- अब मानसिक गुलामी से मुक्ति का लक्ष्य; इसने राम को भी काल्पनिक बता दिया – Ayodhya News

अयोध्या का राम मंदिर आज संपूर्ण हो गया। प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद PM मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगी। PM भा

.

PM ने कहा-

आज सदियों के घाव भर गए हैं। हम देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करके रहेंगे। इसी मानसिकता ने वर्षों तक भगवान राम को काल्पनिक बताया गया।

QuoteImage

ध्वजारोहण से पहले PM मोदी ने मोहन भागवत के साथ मंदिर की पहली मंजिल पर बने रामदरबार में पूजा और आरती की। इसके बाद रामलला के दर्शन किए। PM रामलला के लिए वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे थे। PM ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी लंबा रोड शो भी किया।

इस दौरान स्कूली छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए और जगह-जगह महिलाओं ने उनका स्वागत किया। पहले चर्चा थी कि ध्वजारोहण समारोह के लिए अमिताभ बच्चन समेत कई सेलिब्रिटीज को न्योता भेजा गया है, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

चारों शंकराचार्यों को छोड़कर देशभर के मठों के संत मंदिर परिसर में मौजूद रहे। शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया। मंदिर में 5-लेयर सुरक्षा रही। ATS, NSG, SPG, CRPF और PAC के जवान तैनात रहे। रामलला ने आज सोने और रेशम के धागों से बने पीतांबर वस्त्र धारण किए।

तस्वीरें देखिए-

धर्मध्वजा के ऊपर जाते ही पीएम मोदी, मोहन भागवत और सीएम योगी ने हाथ जोड़क प्रणाम किया।

धर्मध्वजा के ऊपर जाते ही पीएम मोदी, मोहन भागवत और सीएम योगी ने हाथ जोड़क प्रणाम किया।

पीएम मोदी ने राम मंदिर और ध्वज की रिप्लिका भेंट की।

पीएम मोदी ने राम मंदिर और ध्वज की रिप्लिका भेंट की।

धर्मध्वजा शिखर पर फहरते ही परिसर में मौजूद हजारों ने संतों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

धर्मध्वजा शिखर पर फहरते ही परिसर में मौजूद हजारों ने संतों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

PM रामलला के लिए दिल्ली से वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने पुजारियों को वस्त्र और चंवर सौंपा।

PM रामलला के लिए दिल्ली से वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने पुजारियों को वस्त्र और चंवर सौंपा।

मोहन भागवत के साथ पहली बार रामदरबार में पूजा की और आरती उतारी।

मोहन भागवत के साथ पहली बार रामदरबार में पूजा की और आरती उतारी।

पीएम मोदी और मोहन भागवत ने रामलला की पूजा अर्चना की।

पीएम मोदी और मोहन भागवत ने रामलला की पूजा अर्चना की।

PM मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए

PM मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए

धर्मध्वजा के बारे में जानिए…

राममंदिर के ध्वजारोहण से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *