खंडवा में 100% वोटर सर्वे करने वाले BLO सम्मानित: बोले- वोटर को कोई परवाह नहीं, खुद से डिटेल निकाली और फॉर्म भरे; अब दूसरे बूथ की जिम्मेदारी – Khandwa News

खुटफल बूथ की टीम को सम्मानित करती आईएएस सृष्टि देशमुख गौड़ा।

खंडवा में वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सर्वे में 100% काम पूरा करने वाले बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारियों) को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया है। आईएएस और अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख गौड़ा ने इन कर्मचारियों को फूल-माला पहनाकर

.

एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई ने बताया कि मतदान केंद्र क्रमांक 28 (खुटफल) ने सबसे पहले अपना कार्य 100% पूर्ण किया है। दूसरे स्थान पर मतदान केंद्र 21 (भैंसावां भाग-1) ने अपना कार्य पूर्ण किया।

इन कर्मचारियों का हुआ सम्मान सम्मानित होने वालों में खुटफल की बीएलओ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दुर्गा पटेल, उनके सहयोगी प्राइमरी टीचर राजेंद्र प्रसाद व रोजगार सहायक शिवपाल प्रजापति शामिल हैं। वहीं, भैंसावां भाग-1 की बीएलओ शालू रावत, सहयोगी राबिया बानो, इडा डोडवे, संजय रायकवार, फूंदालाल पवार और सेक्टर सुपरवाइजर विक्रम सिंह मंडलोई को भी सम्मानित किया गया।

भैंसावां बूथ की टीम को सम्मानित किया गया।

‘वोटर को परवाह नहीं, नाम कटे तो कटे’ सम्मान पाने वाले खुटफल बूथ के सहयोगी शिवपाल प्रजापति ने बताया कि सर्वे के दौरान सबसे बड़ी समस्या यह थी कि वोटर को कोई परवाह नहीं है, चाहे उसका नाम कट जाए। किसी भी वोटर ने खुद फॉर्म भरकर नहीं दिया। टीम को घर-घर जाकर लोगों को समझाना पड़ा और प्रत्येक परिवार के साथ एक घंटे का वक्त देना पड़ा।

बहुओं के मायके की डिटेल निकालकर भरे फॉर्म शिवपाल ने बताया कि बहुओं से उनके मायके में माता-पिता और दादा-दादी के बारे में जानकारी ली गई। फिर वहीं बैठकर MPCEO की वेबसाइट से डिटेल निकाली और उसे कन्फर्म किया। इसके बाद खुद फॉर्म भरे और ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराया।

सर्वर डाउन था, रात में किया काम शिवपाल ने बताया कि दिन में सर्वर डाउन की समस्या थी, इसलिए रात में बैठकर काम किया। उन्होंने कहा, “हमने देखा कि बड़े अफसर दिन-रात लगे हुए हैं और अपडेट ले रहे हैं, तो हमने भी दिन-रात नहीं देखी। एक-एक वोटर तक पहुंचे और सर्वे पूरा किया। अब बेहतर काम करने पर सम्मान मिला है और प्रशासन ने दूसरे बूथ की जिम्मेदारी दी है, जिसे हमने स्वीकार कर लिया है।”

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *