जूते चमकाने का देसी तरीका: कोयले से बनाएं बाजार जैसा शू पॉलिश, दिनभर चमकेंगे जूते, जानें स्टेप बाई स्टेप विधि

How to Make Homemade Shoe Polish : चमकते जूते आपकी पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा होते हैं. ऐसे में सुबह-सुबह जूतों को पॉलिश करना लगभग हर किसी की डेली रूटीन का हिस्सा है. लेकिन कई बार बाजार की शू पॉलिश अच्छे नतीजे नहीं देती. अगर आप ऐसा तरीका चाहते हैं जिससे एक बार पॉलिश करने पर जूते कम से कम दो दिन तक चमकें, तो क्यों न घर पर ही बेहतरीन शू पॉलिश बना ली जाए! घर पर बनाई गई शू पॉलिश काफी टिकाऊ होती है और जूतों की क्वालिटी भी बेहतर करती है. तो चलिए जानते हैं कि किस तरह कुछ बेसिक चीजों की मदद से बढ़िया शू पॉलिश तैयार की जाती है.

शू पॉलिश बनाने के लिए जरूरी सामग्री-

-कड़ा (हार्ड) कोयला
-पानी
-हार्ड बार साबुन
-5 बूंद केरोसिन
-एक पैकेट साइट्रिक एसिड
-एक ढक्कन ग्लिसरीन या लिक्विड पैराफिन

स्टेप बाई स्टेप शू पॉलिश बनाने की विधि-

1. कोयला पीसें
सबसे पहले हार्ड कोयले को बहुत बारीक पीस लें. पाउडर जितना मुलायम और समान होगा, पॉलिश उतनी ही बेहतर तैयार होगी.

2. पाउडर को छानें
कोयले के पाउडर को रसोई में इस्तेमाल होने वाली छलनी से छान लें. इससे मोटे कण अलग हो जाएंगे और पॉलिश एकदम स्मूद बनेगी.

3. एक से डेढ़ गिलास पानी नापें
आपको लगभग डेढ़ गिलास पानी की जरूरत होगी.

4. हार्ड बार साबुन काटें
शू पॉलिश के लिए सख्त बार साबुन ही इस्तेमाल करें. एक साबुन के छोटे चौकोर हिस्से को चार भागों में काट लें और इनमें से केवल एक भाग का उपयोग करें.

5. साबुन को पानी में घोलें
इस चौथाई साबुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में डालें और अच्छी तरह घुलने दें.

6. अब कोयले का पाउडर मिलाएं
घुले हुए साबुन में दो गिलास छना हुआ कोयला पाउडर मिलाएं. मिश्रण को अच्छी तरह चलाते रहें.

7. मिश्रण को पकाएं
अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर गर्म करें और उबाल आने तक लगातार चलाते रहें, ताकि यह गांठ न बनाए.

8. आंच से उतारें
उबाल आने पर पैन को आंच से उतार लें.

9. केरोसिन मिलाएं
अब इसमें पांच बूंद केरोसिन डालें और अच्छी तरह चलाते रहें. यह पॉलिश को स्मूद और चमकदार बनाता है.

10. साइट्रिक एसिड और ग्लिसरीन डालें
दो मिनट बाद एक सैशे साइट्रिक एसिड और एक ढक्कन ग्लिसरीन या लिक्विड पैराफिन मिला दें. ये दोनों चीजें पॉलिश को टिकाऊ और चमकीला बनाती हैं.

इस तरह करें इस्‍तेमाल-अब इसे एक बर्तन में डालें. मिश्रण को इस्तेमाल करने से पहले चार घंटे तक जमने दें. दुकानों से खरीदे गए जूतों के पॉलिश की तरह ही इस्तेमाल करें.

घर पर बनी यह शू पॉलिश किफायती, सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाली होती है. इसमें इस्तेमाल सामग्री आसानी से उपलब्ध हो जाती है. थोड़ी सी मेहनत से आप अपने जूतों को नई जैसी चमक दे सकते हैं. अगर आप प्राकृतिक और कम-केमिकल विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो यह घरेलू शू पॉलिश आपके लिए बेहतरीन विकल्प है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *