भटूरे के आटे में मिलाएं ये 5 चीजें, तेल में डालते ही फूलेंगे गुब्बारे जैसे, चुटकी भर तेल भी नहीं सोखेगा

Last Updated:

How to knead Bhatura dough: अधिकतर लोगों को छोले भटूरे खाना बहुत पसंद होता है. हालांकि, लोग रोड साइड ठेले पर मिलने वाले भटूरे खाते हैं, क्योंकि उन्हें घर पर बनाने के लिए समय नहीं मिलता या फिर वे बनाना ही नहीं जानते. कुछ लोग भटूरे बनाते भी हैं तो वो तलने के बाद सख्त बन जाते हैं. फूलते नहीं हैं. आपके साथ भी ऐसा होता है, तो भटूरे के आटे को गूंथते समय इन चीजों को डालना ना भूलें.

भटूरे का आटा गूंथने के ईजी ट्रिक्स, चुटकी में फूलेंगे भटूरे.

How to knead Bhatura dough: हर दिन रोटी, सब्जी, पराठे खाकर आदमी ऊब जाता है. ऐसे में हर कोई चाहता है कि आज कुछ अलग बनाकर खाए जाए. आमतौर पर लोग घर पर अलग बनाने के नाम पर पाव भाजी, पूड़ियां, डोसा सांभर, इडली, पोहा और छोले भटूरे ही अधिक बनाते हैं. छोले भटूरे की बात करें तो कुछ लोगों को ये इतना पसंद होता है कि वे डेली खा लें. हालांकि, भटूरे बहुत ऑयली और मैदे से बना होता है, जिसे हर दिन खाना सेहत के लिए अनहेल्दी हो सकता है. महीने में दो-तीन बार खाना ठीक है. भटूरे बनाते समय अधिकतर लोगों को एक ही समस्या आती है कि उनके भटूरे फूलते नहीं हैं. मार्केट में ठेले पर मिलने वाले भटूरों की तरह सॉफ्ट नहीं बनते. तो ऐसा क्या करें कि भटूरे फूले-फूले और सॉफ्ट बनें. बस, आपको आटा गूंदते समय ही खास ध्यान देना है.

भटूरे का आटा गूंदने के लिए मिलाएं ये चीजें?
काफी लोग मैदे में नमक, तेल थोड़ा डालकर फटाफट पानी से गूंद कर भटूरे तलने लगते हैं. ऐसा करने से ही आपके भटूरे सही से नहीं फूलते और हार्ड हो जाते हैं. इसके लिए आपको मैदे में कुछ चीजें मिलाने की जरूरत पड़ेगी, ताकि भटूरे बिल्कुल सॉफ्ट और गोल फूले हुए बने.

एक बर्तन में लगभग आधा किलो मैदा लें. इसमें आधा कप सूजी, 200 ग्राम दही, दो बड़े चम्मच घी, एक छोटा चम्मच नमक, 2 छोटा चम्मच पिसी हुई चीनी (वैकल्पिक) और बेकिंग सोडा एक चौथाई छोटा चम्मच डालें. अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें. आटे को ठंडे नहीं बल्कि गुनगुने पानी से गूंथें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक सॉफ्ट गूंदा हुआ आटा तैयार करें. आटे के ऊपर थोड़ा सा घी लगा दें. इससे आटा ड्राई नहीं होगा. इसे किसी साफ कॉटन के गीले कपड़े से ढक कर आधे घंटे के लिए रख दें.

अब दो मिनट के लिए हाथों से दोबारा गूंथें. कड़ाही में तेल डालकर अच्छी तरह से गर्म करें. भटूरे की लोई बनाकर बेलें. ना बहुत पतला और न ही बहुत मोटा बेलें वरना भटूरे फूलेंगे नहीं. जब तेल में बेले हुए भटूरे डालें तो लगातर करछी से प्रेस करते रहें. इस पर ऑयल डालते रहें ताकि वो अच्छी तरह से फूल जाए. इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें. इस तरह से फूले और सॉफ्ट भटूरे बनकर तैयार हो जाएंगे.

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

How to knead Bhature dough: भटूरे के आटे में मिलाएं ये चीज, बनेंगे फूले सॉफ्ट

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *